Bareilly News: बिना पैसे के नहीं करूंगा पैमाइश, 20 हजार दो... घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार

Bareilly News: आंवला तहसील के बिशारतगंज के गांव ढका के रहने वाले प्रधुम्न से लेखपाल ने ज़मीन की पैमाइश के लिए 20 हज़ार रूपए की मांग की। प्रधुम्न ने बताया कि उसको ज़मीन की पैमाइश करवानी थी।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-05-17 14:11 GMT

रिश्वत लेते गिरफ्तार लेखपाल (Pic:Newstrack)

Bareilly News: एंटी करप्शन की टीम ने किसान से पैमाइश के नाम पर रिश्वत के 20 हज़ार रूपए मांगने वाले लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल के खिलाफ थाना सुभाषनगर में मुकदमा दर्ज़ किया गया। एफआईआर दर्ज़ होने के बाद  आरोपी लेखपाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आपको बता दें, कि आंवला तहसील के बिशारतगंज के गांव ढका के रहने वाले प्रधुम्न से लेखपाल ने ज़मीन की पैमाइश के लिए 20 हज़ार रूपए की मांग की। प्रधुम्न ने बताया कि उसको ज़मीन की पैमाइश करवानी थी। चकबंदी लेखपाल नितेश माहेश्वरी के पास ज़मीन की पैमाइश के बारे में कहने गया तो उन्होंने पैमाइश के नाम पर 20 हज़ार रूपए की मांगे की।

बिना पैसे के नहीं करूंगा पैमाइश

उसने लेखपाल से कहा कि वो गरीब किसान है उसके पास रिश्वत देने के लिए 20 हज़ार रूपए नहीं है। लेखपाल ने बिना रिश्वत के ज़मीन की पैमाइश करने से मना कर दिया। लेखपाल ने कहा कि बिना रिश्वत के ज़मीन की पैमाइश नहीं करूंगा। इसके बाद मामले की शिकायत एंटी करप्शन से की। एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि किसान द्वारा उनको लेखपाल की रिश्वत मांगने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके बाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार से पूरे मामले की जाँच करायी गई। मामले की जाँच कर रहे इंस्पेक्टर ने बताया कि लेखपाल नितेश माहेश्वरी पुत्र रामबाबू निवासी मोहल्ला कायस्थान थाना पूरनपुर पीलीभीत का रहने वाला है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

इंस्पेक्टर ने बताया कि लेखपाल बगैर रूपए दिए किसी का काम नहीं करते है। लेखपाल को ट्रैप करने के लिए टीम गठित गई। शिकायतकर्ता को लेखपाल ने रूपए देने के लिए अपने घर बुलाया था। टीम ने शिकायतकर्ता को रंगे हाथ पकड़ने के लिए 500 के 40 नोट दिए। जैसे हीं शिकायकर्ता ने लेखपाल को नोट दिए, लेखपाल दिए हुए नोटों को चेक हीं कर रहा था कि वैसे हीं एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को रुपयों के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज़ कर जेल भेज दिया।

Tags:    

Similar News