गजब की है ये जगह: गर्लफ्रेंड को ले गए तो खो जाएंगे इन वादियों में

सर्दियों अब खत्म होने वाली है लेकिन आप कहीं घूमने जाना जाते हैं तो भारत के इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां जाकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

Update:2020-02-02 12:24 IST

लखनऊ: सर्दियों अब खत्म होने वाली है लेकिन आप कहीं घूमने जाना जाते हैं तो भारत के इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां जाकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आप फॅमिली के साथ यहां जा सकते हैं। जहां आपको घूमने में काफी मजा आएगा। आपको घूमने जाने के लिए विदेश नहीं बल्कि अपने देस्श इंडिया में ही बहुत सी ऐसी जगह है जहां आप आराम से जा सकते हैं और घूम सकते हैं। तो ये हैं भारत कि कुछ खास जगह हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में बवाल और तोड़फोड़ के आरोप में चार गिरफ्तार, अब पुलिस ने किया ऐसा

अल्लेप्पी

अल्लेप्पी के निर्मल जलमार्गों को केट्टूवेलम (हाउसबोट) की सवारी करते हुए अच्छी तरह से जाना जा सकता है। हाउसबोट पूरी तरह से सुसज्जित और बेडरूम, सनडेक, बाथरूम, किचन और AC जैसी सुविधाओं से युक्त होते हैं। इनके कर्मचारियों में एक कप्तान, लाइफगार्ड और शेफ शामिल हैं। हाउसबोट में रखने से केरल के पारंपरिक जायके का लुत्फ़ उठाना न भूलें जिनमें स्ट्यू के साथ अप्पम, फिश करी और मालाबार पराठे खास हैं। धुंए और ट्रैफिक की धूल से बिलकुल अलग धान के हरे-भरे खेतों और छोटे-छोटे गांवों का नज़ारा देखते हुए बैकवाटर पर सुकून से दिन बिताएं, पढ़ें या फिर आराम फरमाएं।

राजस्थान

राजस्थान के थार डेज़र्ट में ऊंट की सवारी रेगिस्तान के सौंदर्य का अनुभव करने का एक उत्कृष्ट तरीका है। मीलों फैले सुनहरी रेत के टीलों से घिरे थार मरुस्थल का सफर सही तरीके से एक अच्छा अनुभव है। यहां के खूबसूरती का फायदा उठाएं और किसी रेगिस्तानी कैम्प में रात अवश्य बिताएं जहां स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन परोसा जाता है, साथ ही लोक नृत्य और संगीत प्रदर्शनियों का भरपूर मजा भी उठाएं। रात को मंगनियार जनजाति के लोगों की संगीत लहरी में डूबकर सितारों से भरे आसमान के नीचे चैन की नींद सोएं।

गोवा

सूरज, समुद्र और सर्फ के लिए मशहूर, गोवा सर्दियों का एक अच्छा डेस्टिनेशन है। अपने शानदार बीच के अलावा, गोवा को पुर्तगाली बैरोक शैली की वास्तुकला, जायकेदार सी-फ़ूड और जीवंत नाइटलाइफ की खूबियों के लिए जाना जाता है। बीच के किनारे आराम फरमाएं या अगर आप रोमांच के शौक़ीन हैं तो जेट स्कीइंग, स्पीड बोटिंग, बनाना बोट राइड और पैरासेलिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स का मजा लें।

यहां के प्राचीन पुर्तगाली चर्च को देखते हुए ओल्ड गोवा में एक दिन बिताएं। इनमें से सबसे मशहूर चर्च बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस है जहां सेंट फ्रांसिस जेवियर के मृत शरीर के अवशेषों को रखा गया है। शाम का वक्त गोवा के कई नाइटक्लबों में से किसी एक में बिताएं। इनमें टीटोज, मैम्बोस, कर्लीज या सेंट एंथोनीज। खास तौर पर अपने काराओके नाइट्स के लिए लोकप्रिय हैं।

ये भी पढ़ें:UPSSSC Job: भर्ती कैलेंडर हुआ जारी, जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

महाबलीपुरम

सर्द हवाओं से बहुत दूर, चमकदार मंदिरों का शहर महाबलीपुरम यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। जो अपने ऐतिहासिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में दो सटे हुए बोल्डर्स पर अर्जुन की तपस्या की विशाल नक्काशी शामिल है। इस स्मारक में हिंदू पौराणिक कथाओं के दृश्य खुदे हुए हैं जैसे एक पैर पर अर्जुन का उपवास। यहां के अन्य उल्लेखनीय आकर्षणों में पांच रथ और शोर टेम्पल शामिल है जो समुद्र से दिखाई देने वाली आठवीं सदी की एक विशाल चट्टानी संरचना है।

पांडिचेरी

दक्षिण पूर्व फ्रेंच कॉलोनी का ये शांत छोटा सा शहर अपनी औपनिवेशिक इमारतों, बीच और असली फ्रेंच फ़ूड के लिए जाना जाता है। अगर आप पांडिचेरी को अलग तरीके से जानना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ दिन ऑरविले में बिताने की सलाह देंगे जो शांत और सुकून भरे सामुदायिक जीवन के लिए जाना जाता है। ऑरविले में बेकरी है जहां आपको पारंपरिक फ्रेंच नाश्ते और अन्य फ्रेंच जायकों का स्वाद लेना चाहिए। जिनमें ब्रायोशे, कुकीज, लेमन केक, फ्रूट टार्ट्स और क्रीम पफ शामिल हैं।

रणथंभौर

ठंडी में रणथंभौर नेशनल पार्क की सफारी का आनंद आपको अवश्य लेना चाहिए। 1,334 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैला राजस्थान का ये वनक्षेत्र रॉयल बंगाल टाइगर, मगरमच्छ, तेंदुओं और चिंकारों का ठिकाना है। साथ ही ये कठफोड़वों और किंगफिशर सहित 300 से अधिक पक्षियों का भी बसेरा है। टाइगर देखने के मौके बढ़ाने के लिए हम आपको दो या तीन सफारी लेने का सुझाव देंगे। वन्य-जीवन के अलावा, यहां के अन्य लोकप्रिय आकर्षणों में 10वीं शताब्दी में निर्मित रणथंभौर का किला, प्राचीन मकबरे और मंदिर तथा छत्र (कब्र) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:अरविंद कृष्णा IBM के नए CEO,आनंद बोले- मीटिंग में बर्गर की जगह होगा अब समोसा

कच्छ का रण

विश्व के सबसे बड़े नमक के रेगिस्तानों में से एक, कच्छ का रण नेचर की एक अद्भुत देन है। शुष्क मौसम के टाइम ये नमक एक द्वीप की तरह दिखाई देते हैं लेकिन मानसून आते ही ये पानी के साथ बहने लगते हैं और नमकीन पानी के दलदल में बदल जाते हैं। रण का सबसे बड़ा आकर्षण रण उत्सव है जिसके दौरान गुजरात का यह हिस्सा सही मायनों में पारंपरिक गुजराती लोक संगीत, नृत्य कार्यक्रमों और कैम्प के आरामदायक पड़ाव के साथ जीवंत हो उठता है। नमक का ये रेगिस्तान फोटोग्राफी के लिए भी काफी अच्छा है।

Tags:    

Similar News