Places to Visit in Barabanki: बाराबंकी में घूमने की जगहें, इस रेस्टोरेंट का खाना बेहद स्वादिष्ट

BEST Places to Visit in Barabanki: यूपी का बाराबंकी जिला अपने आप में ही बहुत अहमियत रखता है। यहां पर ‘पारिजात’ जोकि विश्व का अद्वितीय वृक्ष है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-07-08 11:26 GMT

बाराबंकी में घूमने की जगह (फोटो-सोशल मीडिया)

BEST Places to Visit in Barabanki: उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिले धार्मिक और ऐतिहासिक विरासतों के लिए काफी मशहूर है। यूपी के इस जिले को पूर्वांचल के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। इस स्थान को कई सिद्धी प्राप्त संतों और साधुओं की तपोस्थली होने का गौरव प्राप्त है। सदियों पहले महाभारत युग के दौरान, यह जिला 'गौरव राज्य' का हिस्सा था। जिसकी वजह से इस भूमि के इस हिस्से को कुरुक्षेत्र नाम से जाना जाता था। बताया जाता है कि पांडव ने अपनी मां कुंती के साथ अपने राज्य निर्वासन का कुछ समय घाघरा नदी के तट पर व्यतीत किया था। 

नाम की बात करें तो इस जिले का कई बार नाम परिवर्तित हुआ है। पहले इस जिले बाराबंकी को दारियाबाद के नाम से जाना जाता था, जिसका मुख्यालय दारियाबाद शहर था। जिसे मोहम्मद शाह शारिकी की सेना के एक अधिकारी दरिआब खां द्वारा स्थापित किया गया था। जोकि सन् 1858 ई. तक जिला मुख्यालय बना रहा।

लेकिन उसके बाद सन् 1859 ई. में जिला मुख्यालय को नवाबगंज में स्थानांतरित कर दिया गया था। जिसके बाद से अब बाराबंकी कहा जाता है। ये जिला अपने आप में ही बहुत अहमियत रखता है। यहां पर 'पारिजात' जोकि विश्व का अद्वितीय वृक्ष है कुन्तेश्वर महादेव मंदिर, लोधेश्वर महादेव मंदिर समेत ऐसे कई स्थान जोकि इतिहास और विरासत को संजोए हुए हैं। आइए आपको बारांबकी के बारे में बताते हैं।

बाराबंकी में कितने ब्लॉक हैं (Barabanki Mein Kitne Block Hai)

 बाराबंकी जिले में कुल 15 ब्लॉक हैं।

बाराबंकी में कितनी तहसील हैं (Barabanki Mein Kitni Tehsil Hai)

बाराबंकी जिले में कुल 6 तहसील हैं।

पारिजात, बाराबंकी (Parijaat Tree)


बाराबंकी का पारिजात वृक्ष पूरे विश्व में अनोखी खासियत रखने वाला एकलौता वृक्ष है। इसके बारे में पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस तरह के दूसरे वृक्ष सिर्फ स्वर्ग में ही पाए जाते हैं। पारिजात का ये एक उभयलिंगी वृक्ष है। इसमें न तो फल लगते हैं और न ही बीज होता है। पूरी दुनिया के इस अनूठे वृक्ष की पत्तियों में पांच अग्रभाग होते हैं, जोकि एक इंसानी हाथ की तरह लगता हैं। इस वृक्ष के फूल बहुत सुंदर होते हैं। इन फूलों को काफी लकी माना जाता है।

बदोसराय (Badosarai)

बाराबंकी में बदोसराय एक बहुत प्रसिद्ध तीर्थ केंद्र है। ये बाबा जगजीवन दास के तीर्थ स्थल हैं। इस बारे में कहा जाता है कि बाबा जगजीवन दास एक संत थे, जिसे कोटवा पर कोटवाधाम के नाम से जाना जाता है। इन्होंने सतनामी पंथ की स्थापना की थी।

इस जगह पर एक पोखर पर्यटकों का मन मोह लेता है। जहां अक्टूबर से अप्रैल के महीने में तीर्थयात्री डुबकी लगाने आते हैं। साथ ही यहां एक मस्जिद बहुत चर्चित है। इस मस्जिद को मलामत शाह की मजार के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि मलामत शाह एक सूफी संत थे। 

किंतूर (Kintoor)

यूपी के बाराबंकी में किंतूर बदोसराय के पूर्वी छोर पर स्थित है। किंतूर का नामकरण पांडव की मां कुंती के नाम पर किया गया है। जिले का ये गांव कुंतेश्वर मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। 

लोधेश्वर महादेवा (Lodheshwar Mahadeva)


यूपी के बाराबंकी जिले में लोधेश्वर महादेवा मंदिर में दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते हैं। भगवान शिव के पुराने मंदिरों में से एक ये मंदिर है। इस मंदिर के परिसर में दुर्लभ शिवलिंग है। सावन में कावंड़िए भगवान शिव के मंदिर में भारी तादात में पहुंचते हैं।

लोधेश्वर महादेवा मंदिर के बारे में एक प्रसिद्ध पौराणिक कथा है। एक सामान्य ब्राह्मण लोधेराम अवस्थी ने अपने खेत से एक मूर्ति खोजकर निकाली। लोधेराम ने भागवान शिव को श्रद्धांजलि देने के लिए उसके आसपास मंदिर का निर्माण किया। इस मंदिर का मूल महाभारत ग्रंथ में भी कई बार उल्लेख किया गया है।

देवा (Dewa Shareef Dargah)


बाराबंकी जिले में स्थित देवा या देवा शरीफ काफी प्रसिद्ध दरगाह है। इस दरगाह की खासियत है कि यहां पर मुस्लिम धर्म के साथ हिंदूओं काफी भारी संख्या आते हैं। इस दरगाह की ख्याति की मुख्य वजह यहां पर हाजी वारिस अली शाह का तीर्थ स्थल है। हाजी वारिस एक सूफी संत थे, जो 'मानवता के लिए सर्वव्यापी प्रेम' की अवधारणा में विश्वास करते थे। देवा में आज जिस जगह पर उस संत का मकबरा है, उसी जगह उनकी मृत्यु हुई थी। उनके अनुयाइयों ने उनकी याद को जिंदा रखने के लिए इस तीर्थ स्थल का निर्माण करवाया था।

बाराबंकी के फेमस रेस्टोरेंट (Famous Restaurants in Barabanki)

फूड जंक्शन रेस्टोरेंट (Food Junction Restaurant)

यहां पर इस रेस्टोरेंट को लोग काफी पसंद करते हैं। ये रेस्टोरेंट मुंशीगंज, रघुनंदन प्लाजा, जिला हॉस्पिटल के पास फैजाबाद रोड पर पड़ता है। यहां पर चायनिज और इंडियन खाना मिलता है। 

उपवन रेस्टोरेंट (Upvan Restaurant)

बाराबंकी का उपवन रेस्टोरेंट काफी फेमस है। यहां इंदिरा मार्केट, सत्य प्रेमी नगर, पंजाब नेशनल बैंक के पास है।

Tags:    

Similar News