Best Thali in Lucknow: लखनऊ में इन जगहों पर जरूर ट्राई करें स्वादिष्ट थाली, यहां के दाम भी आपके बजट में

Best Thali in Lucknow: आइए बताते हैं लखनऊ में कहां पर एकदम स्वादिष्ट थाली परोसी जाती है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2023-01-14 04:17 GMT

Best Thali in Lucknow: राजधानी लखनऊ में अगर आप पेट भरने वाली स्वादिष्ट थाली की तलाश में हैं तो यहां पर आपको एक से बढ़कर ऑप्शन मिलेंगे। जहां पर आपको सलाद, पापड़, दाल, मिक्स सब्जी से लेकर शाही मिठाई तक सबकुछ एक थाली में परोसा जाएगा। हम आपको लखनऊ की ऐसी जगहें बताएंगे, कि बार-बार यहां की थाली से अपना पेट फुल करने के लिए आएगें। आइए बताते हैं लखनऊ में कहां पर एकदम स्वादिष्ट थाली परोसी जाती है।

लखनऊ में बेस्ट थाली

बाटी चोखा
Baati Chokha 

(Image Credit- Social Media)

लखनऊ में बाटी चोखा खाने की बहुत ही फेमस जगहों में से एक है। यहां पर आपको बजट में पेट भरने वाली इतनी स्वादिष्ट थाली परोसी जाएगी, कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। थाली के साथ ही आप यहां पर अपनी पसंद के बाकी व्यंजन भी ऑर्डर कर सकते हैं। खाने के बाद मीठे में यहां पर देसी घी का हलवा और मेवा वाली खीर बहुत पसंद की जाती है।

पता: A-12, सेक्टर J Rd, साहू स्टूडियो के पास, सेक्टर-A, सेक्टर L, अलीगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226024

Address: A-12, Sector J Rd, near Sahu Studio, Sector-A, Sector L, Aliganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226024

सागर रत्ना
Sagar Ratna

सागर रत्ना बहुत ही प्रतिष्ठित जगहों में से एक है। यहां पर आप स्वादिष्ट कई तरह की थाली का ऑर्डर दे सकते हैं। इसके अलावा आप यहां का स्वादिष्ट सबसे बड़ा डोसा भी टेस्ट कर सकते हैं। यहां पर थाली का साइज कुछ ज्यादा बड़ा होता है। जिसमें कई तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं। थाली के साथ ही आपको मीठा भी परोसा जाता है। 

पता: LGF, A-6, अलीगंज मेन रोड, सेक्टर C, अलीगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226004

Address: LGF, A-6, Aliganj Main Rd, Sector C, Aliganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226004

करी लीफ
Curry Leaf

राजधानी में करी लीफ बहुत ही पसंद की जाने वाली जगहें में से एक है। आज के समय में करी लीफ की लोगों को इतनी चाहत है कि लोग दोस्तों-यारों के साथ ही मिलने के बहाने करी लीफ जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन वाकई में करी लीफ की स्वादिष्ट थाली से लेकर यहां का डोसा खाते ही आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आपको बिल्कुल घर जैसा एहसास होगा।

पता: दुकान 3, महात्मा गांधी मार्ग, श्री हनुमान मंदिर के पास, ब्लॉक ई, जयनगर 3 ब्लॉक पूर्व, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: Shop 3, Mahatma Gandhi Marg, near Shree Hanuman Temple, Block E, जयनगर 3rd ब्लॉक ईस्ट, Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

आर्यन 
Aryan Family's Delight

(Image Credit- Social Media)

आर्यन लखनऊ का एक पारिवारिक रेस्टोरेंट है। यहां पर आपको आमतौर पर बच्चों के साथ परिवार वाले ज्यादा दिखाई देंगे। यहां के हनी चिली पटौटो, हरा-भरा कबाब, पनीर बटर मसाला से लेकर थाली तक आपको सभी कुछ बहुत स्वादिष्ट लगेगा। दाम के हिसाब यहां का खाना बहुत ही स्वादिष्ट और शुद्ध रहता है। लखनऊ में आर्यन के बहुत सारे आउटलेट्स है।

पता-3/107, विधायक पुरम, पत्रकारपुरम चौराहा के पास, गोमती नगर, लखनऊ

Address- 3/107, Vidhayak Puram, Near Patrakarpuram Chauraha, Gomti Nagar, Lucknow

श्री राजभोग
Shree Rajbhog

अगर आपका थाली खाने का मन है तो आप श्री राजभोग में जा सकते हैं। यहां का स्वादिष्ट खाना आपको बहुत ही पसंद आएगा। यहां पर आपको नॉर्मल थाली से लेकर स्पेशल थाली तक परोसी जाती है। यह गोमती नगर के विक्रांत खंड में है। यहां पर राजस्थानी और गुजराती थाली की सबसे ज्यादा मांग रहती है।

पता: अल्फा टॉवर सीपी 8 विक्रांत खंड सीपी 8, कामता चौराहा, रंजीस होटल के पास, विक्रांत खंड, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010

Address: ALPHA TOWER CP 8 VIKRANT KHAND CP 8, Kamta Chauraha, near Ranjees Hotel, Vikrant Khand, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010

नेत राम मिठाई
Net Ram Mithai

नेत राम लखनऊ की बहुत ही प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान तो है ही, लेकिन उसके साथ ही नेतराम स्वादिष्ट थाली के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आपको बहुत ही किफायती दाम में बहुत लाजवाब और भर पेट व्यंजनों का खाने का आनंद मिल सकता है।

पता: श्री राम रोड, मोहन मार्केट, कमला मार्केट, स्वदेशी मार्केट, अमीनाबाद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226018

Address: Shri Ram Rd, Mohan Market, Kamla Market, Swadeshi Market, Aminabad, Lucknow, Uttar Pradesh 226018

मोती महल रेस्टोरेंट
Moti Mahal Restaurant

लखनऊ में मोती महल रेस्टोरेंट हजरतगंज में है। यहां का मोती महल रेस्टोरेंट बहुत ही फेमस है। यहां पर इतना स्वादिष्ट भोजन मिलता है कि खरीदारों के साथ, यहां का रेस्टोरेंट भी हमेशा भरा रहता है और ऑनलाइन ऑर्डर लेने वाले भी भीड़ भी रात में बंद होने तक लगी रहती है। आप बेसक यहां पर थाली ट्राई कर सकते हैं। यहां का स्वादिष्ट खाना आपको बार-बार आने पर मजबूर कर देगा।

पता: नंबर 75, महात्मा गांधी मार्ग, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बगल में, सुशानपुरा, लालबाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: No.75, Mahatma Gandhi Marg, next to Central Bank of India, Sushanpura, Lalbagh, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

मां दुर्गामा रेस्टोरेंट
Maa Durgama Restaurant

सालों से मां दुर्गामा रेस्टोरेंट लखनऊ में पसंद किया जा रहा है। यहां भी एक पारिवारिक रेस्टोरेंट के तौर पर जाना जाता है। यहां पर स्वादिष्ट थाली आप ऑर्डर कर सकते हैं और मात्र कुछ ही मिनटों में आपके सामने थाली आ जाएंगी। यानी कि यहां पर बहुत जल्द ऑर्डर तैयार किया जाता है। इसके अलावा आप यहां अलग-अलग व्यंजनों का ऑर्डर भी कर सकते हैं। 

पता- भोपाल हाउस के सामने, त्रिलोकनाथ मार्ग, लालबाग, लखनऊ

Address- Opposite Bhopal House, Triloknath Marg, Lalbagh, Lucknow

Tags:    

Similar News