Bhadohi News: किसके सहारे जियूंगीं...तीन मासूम बच्चों के साथ विवाहिता ने तालाब में लगायी छलांग
Bhadohi News: दुर्गागंज थाना क्षेत्र के जद्दोपुर गांव में रहने वाली 35 वर्षीय अन्नू देवी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती थी। सास चमेलिया देवी के निधन होने के बाद वह बच्चों को लेकर तेहरवीं में शामिल होने के लिए गांव पहुंची थी।;
bhadohi news
Bhadohi News: जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जद्दोपुर गांव में गुरुवार सुबह हद्यविदारक घटना घटित हुई। यहां विवाहिता अपने तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूद गयी। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू कर दी है। काफी देर तक तलाश करने के बाद एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। वहीं अन्य की खोजबीन की जा रही है।
सास की तेरहवी में शामिल होने आयी थी विवाहिता
मिली जानकारी के अनुसार दुर्गागंज थाना क्षेत्र के जद्दोपुर गांव में रहने वाली 35 वर्षीय अन्नू देवी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती थी। सास चमेलिया देवी के निधन होने के बाद वह बच्चों को लेकर तेहरवीं में शामिल होने के लिए गांव पहुंची थी। बताया जा रहा है कि सास के निधन के बाद से ही अन्नू काफी परेषान थी। सास को याद करते हुए वह अक्सर रोने लगती थी और कहती थी कि अब किसके सहारे जियूंगी?
गुरूवार सुबह विवाहिता काफी परेशान थी। जिसके बाद वह बेटी दीक्षा (8), बेटे सूर्यांश (6) और दिव्यांश (3) के साथ गांव के बाहर तालाब के पास पहुंची। कुछ देर तक वहीं बैठी रही। इसके बाद उसने बच्चों को तालाब में फेंक दिया और खुद भी छलांग लगा दी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी।
कुछ देर बाद तीन साल के मासूम दिव्यांश का शव तालाब में उतराता मिला। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। जानकारी पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस गोताखोरों की मदद से सभी की तलाश कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो होता है। लेकिन मामले की छानबीन की जा रही है।
वहीं गांव वालों का कहना है कि महिला ने यह खौफनाक कदम पारिवारिक तनाव या फिर मानसिक अवसाद के चलते उठाया। महिला ने मासूम बच्चों के साथ यह कदम क्यों उठाया। अभी तक इसकी सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।