Kisan Sammelan: रविवार को पूरे प्रदेश में किसान सम्मेलनों का होगा आयोजन
Kisan Sammelan: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा 10 अप्रैल को सभी जिलों में किसान सम्मेलन आयोजित करेगी।;
CM Yogi Adityanath Meerut Visit Kranti Diwas today (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Kisan Sammelan: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) उत्तर प्रदेश ईकाई कल 10 अप्रैल को सभी जिलों में किसान सम्मेलन (Kisan Sammelan) आयोजित करेगी। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा किसान हितैषी योजनाओं के लाभर्थियों को भी सम्मानित करने का कार्य करेगा। किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा का कार्यक्रम पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहा है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में किसानों के जीवन को कायाकल्प करने वाली व उनके जीवन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली इन सभी योजनाओं को किसान सभा के माध्यम से 10 अप्रैल को जनजागृति कार्यक्रम जिला स्तर तक आयोजित करेगा। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा किसान हितैषी योजनाओं के लाभर्थियों को भी सम्मानित करने का कार्य करेगा।
योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से दी जाएगी जानकारी
सम्मेलन किसानों से संवाद स्थापित कर पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम किसान फसल बीमा योजना, पीएम कृषि सिचाई योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और नीम कोटेड यूरिया जैसी योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश में किसान सम्मेलन में मोर्चें के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह कुशीनगर में मुख्य अतिथि की भूमिका में रहेंगे। किसान मोर्चें के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल मऊ, महामंत्री रामबाबू द्विवेदी जी लखनऊ जिले, मोर्चे के उपाध्यक्ष बंधु उपेन्द्र सिंह देवरिया जिले में, प्रदेश उपाध्यक्ष वीके गंगवार कन्नौज जिले में, उपाध्यक्ष श्याम बिहारी झांसी जिले में, तथा अतुल सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी सीतापुर जिले में रहेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र गोपेश्वर त्रिपाठी बस्ती जिले में, क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र काशी प्रसाद तिवारी वाराणसी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र तेजा गुर्जर सहारनपुर जिले में रहेंगे।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।