Agra News: आगरा पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, राजस्थान से बिहार तक ऐसे करते थे सप्लाई

Agra News: बिहार में शराब की तस्करी करने वाले राजस्थान के दो शातिर तस्करों को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Report :  Rahul Singh
Published By :  Ashiki
Update: 2021-07-10 11:12 GMT

गिरफ्तार आरोपी और पुलिस 

आगरा: बिहार में शराब की तस्करी करने वाले राजस्थान के दो शातिर तस्करों को आगरा पुलिस (Agra Police) ने गिरफ्तार किया है। खंदौली टोल प्लाजा के पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली और शराब के खेल से पर्दा हट गया। कैंटर पर ऊपर गन्ना लदा हुआ था। जबकि गन्ने के नीचे शराब की 230 पेटियां रखी हुई थी।

पुलिस ने गन्ने को हटाकर नीचे देखा तो शराब तस्करों के होश उड़ गए। पुलिस ने दोनों तस्करों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से 230 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों के नाम सुरजीत सिंह और हिरदेश सिंह है। दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं।


बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी हरियाणा से कम कीमत पर शराब खरीद कर लाते थे और बिहार में शराब की सप्लाई करते थे। दोनों शातिर बेहद ही पेशेवर अंदाज में शराब तस्करी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों गन्ना लदे कैंटर में शराब की खेप बिहार ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शराब बरामद कर ली। एसपी ग्रामीण ने बताया कि बरामद हुई शराब की कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपए है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News