Up Election 2022 : सपा कार्यालय पर हुए हंगामें पर सपा प्रत्याशी का बयान, कहा - मुख्यमंत्री सबसे बड़े गुंडे

Up Election 2022 : मथुरा वृन्दावन सीट से सपा प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल (SP candidate Devendra Agarwal) ने भाजपा प्रत्याशी श्रीकान्त शर्मा पर जमकर बरसे।

Report :  Nitin Gautam
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-02-03 11:07 GMT

Up election 2022

Up Election 2022 : यूपी चुनाव 2022 ( up Election 2022) के रण का आगाज हो चुका है। जैसे-जैसे मतदान के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे- वैसे चुनावी बयानों का पारा हाई होता जा रहा है। मथुरा (Mathura) में भी सियासत जोर पकड़े हुए है। बुधवार को मथुरा में सपा कार्यालय पर हुए हंगामें (Ruckus at SP office in Mathura) के लिए पूर्व विधायक व मथुरा वृन्दावन सीट से सपा प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल (SP candidate Devendra Agarwal) ने भाजपा प्रत्याशी श्रीकान्त शर्मा (BJP candidate Shrikant Sharma) को इसका जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री गुंडों की बात करते हैं, लेकिन खुद मुख्यमंत्री (cm yogi adityanath) सबसे बड़े गुंडे हैं। उनके ऊपर दर्ज मुकदमे यह बताने के लिए काफी हैं

सपा कार्यालय में अफरा- तफरी का माहौल

भगदड़ हंगामे की यह तस्वीरें मथुरा के चौकी कृष्णा नगर के सामने स्थित सपा कार्यालय बुधवार दोपहर की है, जहां उस समय अफरा तफरी मच गई, जब सपा नेता प्रेसवार्ता कर रहे थे। प्रेसवार्ता के दौरान ही कुछ ऐसा हुआ कि सपा कार्यालय में अफरा तफरी का मामला सुर्खियों में आ गया और शहर में चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने तो यहाँ तक कहा कि अफरा तफरी के बीच फायरिंग भी हुई है, लेकिन पार्टी और नेता इस बात से लगातार इनकार करते रहे।

'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर 11 संगीन मामले दर्ज'

 सपा कार्यालय पर हुए हंगामे के मामले में आज जब मीडियाकर्मियों ने सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल से पूछा, तो उन्होंने ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री के लगातार लाल टोपी और गुंडों को जेल भेजने के बयानों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री से बड़ा कोई गुंडा नहीं है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पर एक भी संगीन मुकदमा नहीं है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर 11 मामले संगीन धाराओं में दर्ज हैं। 

 देवेंद्र अग्रवाल यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि जब तक नेता दूसरी पार्टी में रहता है। वह गुंडा बना रहता है और जैसे ही वह नेता भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पटका ओढ़ लेता है वह संत हो जाता है ।

Tags:    

Similar News