Emergency: ब्रजेश पाठक बोले- 'आपातकाल में कोर्ट और प्रेस पर भी लगाई थी सेंसरशिप', सेनानियों को किया सम्मानित

Emergency Anniversary: ब्रजेश पाठक बोले, आपातकाल के दौरान लाखों लोकतंत्र सेनानियों ने यातनाओं को सहते हुए इस अनैतिक निर्णय का न सिर्फ विरोध किया, बल्कि तानाशाही सरकार को सबक भी सिखाया।'

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Update: 2022-06-25 11:51 GMT

Emergency Chronicles : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (UP Deputy CM Brajesh Pathak) ने कहा, कि सत्ता के लालच में एक परिवार ने देश पर आपातकाल थोपा था। 47 वर्ष पूर्व कांग्रेस द्वारा थोपा गया आपातकाल देश के प्रजातंत्र पर किया गया सबसे बड़ा और कायराना हमला था।' डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्य मुख्यालय पर 'लोकतंत्र के काला अध्याय: आपातकाल (काला दिवस)' विषय पर संगोष्ठी में ये बातें कही। इस दौरान आपातकाल के विरोध में आवाज उठाने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया। 

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा, कि 'आपातकाल के दौरान लोगों से अंग्रेजी शासन से भी बुरा व्यवहार किया गया। इस निर्णय का विरोध करने वालों को कड़ी यातनाएं दी गईं। अकारण ही लाखों लोगों को जेल में ठूंस दिया गया। अदालतों और प्रेस पर भी सेंसरशिप लगा दी गई। बावजूद इसके, लाखों लोकतंत्र सेनानियों ने यातनाओं को सहते हुए इस अनैतिक निर्णय का न सिर्फ विरोध किया, बल्कि तानाशाही सरकार को सबक भी सिखाया।'

लोकतंत्र सेनानियों का बड़ा योगदान

ब्रजेश पाठक ने आपातकाल (Emergency) के खिलाफ संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा, कि 'लोकतांत्रिक मूल्यों की पुर्नस्थापना में लोकतंत्र सेनानियों का बड़ा योगदान है।'

एक 'अलोकतांत्रिक निर्णय', जो देश पर थोपा गया 

सम्मान समारोह में उपस्थित लोकतंत्र सेनानियों व आमजन को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, 'कांग्रेस पार्टी में हमेशा ही गांधी परिवार के हितों को पार्टी और देश हित से ऊपर रखा गया। देश में आपातकाल (Emergency) लागू करना भी इसी नीति का हिस्सा रहा। यह 'अलोकतांत्रिक निर्णय' जो आपातकाल के रूप में जबरन देश पर थोपा गया। भारतीय लोकतंत्र (Indian democracy) के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है, इस अनैतिक और दमनात्मक कृत्य के लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।'

कार्यक्रम में ये थे मौजूद 

कार्यक्रम में उपस्थित लोकतंत्र सेनानियों श्भारत दीक्षित, रमा शंकर त्रिपाठी, राजेन्द्र तिवारी, गणेश चन्द्र राय, राज किशोर शर्मा, संतोष कुमार बाजपेयी, सुरेश कुमार इजीरानी, राकेश स्वरूप निगम, जयदेव याहूजा, अजीत कुमार सिंह, हरि श्याम रस्तोगी, केदारनाथ श्रीवास्तव, अशोक कुमार शर्मा, मधुकर मिश्रा, सुरेश चतुर्वेदी, राम तीर्थ वर्मा, सत्य प्रकाश जैन, देवीदीन पाल, वेद प्रकाश, रामचन्द्र, दिनेश प्रताप सिंह, डॉ. अशोक वाजपेयी, भगवान दास, रामधनी विश्वकर्मा, विश्राम सागर का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, भारत दीक्षित, राजेन्द्र तिवारी सहित अन्य लोकतंत्र सेनानियों ने भी सम्बोधित किया। संचालन प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी, लोकतंत्र सेनानी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News