UP: बदायूं में 2 बच्चों की उस्तरे से गला रेतकर हत्या, पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी जावेद ढेर

Budaun News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास स्थित बाबा कालोनी में मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटे आयुष (13) और अहान (06) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2024-03-19 17:02 GMT

Budaun News (Pic:Social Media) 

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर दो बच्चों की उस्तरे से काटकर हत्या कर दी गई। इसमें एक बच्चा भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी जावेद मारा गया।

आरोपी मौके से फरार

दरअसल, बाबा कॉलोनी में विनोद कुमार की पत्नी घर में ही पार्लर चलाती है। वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। विनोद के घर के सामने जावेद और साजिद सैलून चलाते हैं। इन दोनों का विनोद के परिवार से अक्सर विवाद होता रहता था। पड़ोस के लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम साजिद और जावेद विनोद के घर आए और सीधे दूसरी मंजिल पर विनोद के बेटे आयुष (13), पीयूष (06) और हनी पर उस्तरे से हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान मां संगीता नीचे पार्लर में थी। चीख पुकार सुनकर लोग ऊपर पहुंचे, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर

हत्या के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ ने शव कब्जे में नही लेने दिया। परिजनों ने शव को लेने आए एम्बुलेंस को वापस कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए रोड जाम कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और वहीं मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर

दो बच्चों की हत्या के बाद शहर के लोगों का उबाल है। लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया है। मौके वारदात पर भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात कर दी गई है। आपको बता दें, भीड़ ने एक आरोपी साजिद को मौके से पकड़ लिया। जिसे जिंदा जलाना चाहती थी लेकिन पुलिस ने किसी तरह से बचा लिया। वहीं घटनास्थल पर एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही बरेली रेंज के अफसर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Tags:    

Similar News