Budaun Election Result: आदित्य यादव का बड़ा उलटफेर, दुर्विजय सिंह शाक्य को हराया

Budaun Election Result: लंबे समय तक पीछे रहने के बाद सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने दुर्विजय सिंह शाक्य को चुनाव हरा दिया है।

Written By :  Sidheshwar Nath Pandey
Update: 2024-06-04 13:17 GMT

Budaun Election Result (Pic: Newstrack)

Budaun Election Result: उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने संघमित्रा मौर्य का टिकट काटकर दुर्विजय सिंह शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। वोटों की गिनती में लंबे समय तक पीछे रहने के बाद आदित्य यादव ने बड़ा उलटफेर किया। आदित्य यादव ने जब बढ़त बनाई तो पीछे नहीं हुए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य को हराया। 35 हजार से अधिक वोटों से उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार को हराया है। मतगणना की शुरुआत में माना जा रहा था कि आदित्य यादव की हार होगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। आदित्य यादव ने उलटफेर करते हुए सपा को जीत दिलाई। 

54.58 फीसदी हुआ था मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 में बदायूं में 2019 के चुनाव की तुलना में कम वोटिंग हुई। यहां महज 54.58 फीसदी ही मतदान हुआ था। इस चुनाव में जहां बदायूं सदर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग हुई, वहीं सहसवान सीट पर सबसे कम मतदान हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव में बदायूं में 57.16 फीसदी मतदान हुआ था।

2019 में जीती थी बीजेपी

बदायूं से 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने संघमित्रा मौर्य को प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने यहां से जीत हासिल की थी। संघमित्रा मौर्य को उस चुनाव में 5,11,352 वोट मिले थे। इस चुनाव में सपा की हार हुई थी। सपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 4,92,898 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। बीजेपी ने करीब 19 हजार वोटों से इस सीट पर जीत दर्ज की। 2019 में सपा और बसपा का गठबंधन भी था। 2019 के चुनाव में बसपा का कोई उम्मीदवार नहीं था। कांग्रेस ने सलीम इकबाल शेरवानी को मैदान में उतारा था। वो 51,947 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

Tags:    

Similar News