Budaun News: बदायूं में पत्नी के साथ सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, आधी रात वारदात को दिया अंजाम
Budaun News: संभल का रहने वाला किसान रामपाल अपनी बहन के मुर्गी फार्म पर रहता था। रात करीब दो बजे बदमाश आए और रामपाल की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी।;
बदायूं में किसान की हत्या
Budaun News: उत्तर प्रदेश के बंदायूं में शनिवार देर रात एक किसान को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव जरसेनी में इस वारदात को अंजाम दिया गया। किसान अपनी बहन के मुर्गी फार्म पर सो रहा था। बगल में उसकी पत्नी भी थी। रात करीब दो बजे किसान को बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। उसके बाद किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
संभल जिले के थाना धनारी क्षेत्र के गांव खजरा छपरा का रहने वाला रामपाल पिछले कई साल से अपनी बहन नेमवती पत्नी मदन लाल के घर जरसेनी गांव में रह रहे थे। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा बाहर मजदूरी करता है।
किसान रामपाल अपनी बहन के मुर्गी फार्म पर रहता था। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात रामपाल मुर्गी फार्म पर सो रहा था। कुछ दूरी पर किसान की पत्नी असलेश सो रही थी। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाश आए और रामपाल की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी जाग गई। पत्नी बदमाशों को देख पाती कि उसके पहले बदमाश भाग गए।
मामले की छानबीन में जुटी
परिजनों की सूचना पर पुलिस रविवार सुबह करीब आठ बजे मौके पर पहुंची। उसके बाद किसान के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। फिलहाल इस मामले में कोई रंजिश सामने नहीं आई है। लेकिन पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
किसान की हत्या क्यों की गई। क्या कोई रंजिश है या फिर कोई और वजह है। ऐसे तमाम एंगल पर पुलिस जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर स्थिति और क्लीयर हो जाएगा। इससे पुलिस को हत्या की असली वजह का पता लगाने में मदद मिलेगी।