Lakhimpur Kheri News: किसानों के अरमानों पर गिरी मौसम की बिजली, गेंहू-सरसों की फसल को नुकसान

Lakhimpur Kheri News: कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली वही गेंहू व सरसो की फसलों को नुकसान हो गया।;

Update:2025-04-10 17:44 IST

Lakhimpur Kheri News (Image From Social Media)

Lakhimpur Kheri News: खमरिया खीरी, ईसानगर व खमरिया क्षेत्र में बुधवार को रात आयी आँधी के बाद हुई बरसात से अचानक मौसम में बदलाव हो गया। कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली वही गेंहू व सरसो की फसलों को नुकसान हो गया।

क्षेत्र में बुधवार को रात आंधी के साथ हुई बरसात के बाद गुरुवार को सुबह से दोपहर तक हुई तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। आंधी पानी में आम की फसल के साथ खेतो में कटी पड़ी गेंहू व सरसो की फसलों को नुक़सान हुआ। गन्ने समेत अन्य फसलों को इसका लाभ भी हुआ।


अचानक आंधी के बाद हुई बरसात के बाद कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगो को राहत मिल गई,वही बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जिसको लेकर बिजली विभाग के जेई विकास सिंह ने बताया कि अचानक आयी आंधी में कई जगह पर पेंड व पेंडो की डाली टूटकर तारो पर गिरने से जो सप्लाई बाधित हुई है उसे शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है,जल्द ही लाइन दुरस्त कर बिजली सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।

इसके अलावा किसान श्रवण पाठक ने बताया कि इस बरसात से फिलहाल गेंहू सरसों की फसल को नुक़सान हुआ है,बाकी फसलों के लिए बरसात अच्छा परिणाम लेकर आई है।

Tags:    

Similar News