lakhimpur kheri News: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रशासन ने दिखाई तत्परता, तीन तहसीलों के 12 किसानों को तत्काल मिला मुआवजा
lakhimpur kheri News : तहसील गोला के ग्राम खजुहा, परगना कुकरा में अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस आगजनी की घटना में कई बीघा में फैली गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।;
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रशासन ने दिखाई तत्परता (Social media)
lakhimpur kheri News: तहसील गोला के ग्राम खजुहा, परगना कुकरा में अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस आगजनी की घटना में कई बीघा में फैली गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आंधी के कारण आग ने देखते ही देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल स्वयं प्रभावित क्षेत्र में पहुंचीं और खेतों में लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उनके साथ एडीएम संजय कुमार सिंह, तहसीलदार सुखवीर सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व टीम भी मौके पर मौजूद रही।
पीड़ित किसानों से बातचीत की और समस्याओं को गंभीरता से सुना
डीएम ने गांव पहुंचकर पीड़ित किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करते हुए आज ही प्रभावित किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाए। शासन की मंशानुरूप किसी भी किसान को उसके नुकसान के लिए अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग पूरी तत्परता से क्षति मूल्यांकन करेगा और नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, शाम को बिजली के तारों में स्पार्किंग से आग लगी, जो सूखी फसल और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
किसानों को आज प्रशासन द्वारा बड़ी राहत दी गई
डीएम के निर्देश पर तीन तहसीलों के 12 किसानों को मिला मुआवजा, प्रशासन ने दिखाई तत्परता जिले हुई आगजनी की घटनाओं से प्रभावित किसानों को आज प्रशासन द्वारा बड़ी राहत दी गई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर लखीमपुर सदर, मितौली और गोला तहसील के किसानों को फसल क्षति के एवज में सरकार द्वारा अनुमन्य धनराशि के चेक आज ही प्रदान किए गए। प्रशासन की ओर से सीएम खेत खलिहान अग्निकाड दुर्घटना सहायता योजना के तहत गोला तहसील के ग्राम खजुहा में भीषण अग्निकांड में प्रभावित फसलों के रकबे के आधार प्रभावित किसान कुलवीर कौर, ओपेंद्र सिंह, जशमेल सिंह को 50,000-50,000, सतवंत सिंह, संदीप सिंह, जसबीर कौर को 40,000-40,000, बलजीत कौर को 12,150 और हरजीत सिंह को 14,550 की अनुमन्य सहायता राशि दी गई।
आंधी-तूफान से फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं
मितौली तहसील के ग्राम अलियापुर व महुआढाब में रात आए आंधी-तूफान से फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए "मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकाड दुर्घटना सहायता योजना" के अन्तर्गत उप जिलाधिकारी रेनू मिश्रा और तहसीलदार भीमसेन ने किसान सुधा देवी को 0.390 हेक्टेयर फसल क्षति पर 11,700, और ब्रजराज सिंह को 0.150 हेक्टेयर नुकसान पर 4,500 की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।