Bulandshahr News: दशहरे पर आप सांसद ने किया अंग्रेजों के जमाने की तोप का पूजन

Bulandshahr News: संजय सिंह ने तोप की पूजन तो कर दी लेकिन वो इस तोप से राजनीतिक गोले नहीं दाग पाए।

Report :  Sandeep Tayal
Update:2024-10-12 20:12 IST

AAP MP Sanjay Singh   (Photo: social media ) 

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के रोरा गांव में दशहरे पर्व पर आप सांसद संजय सिंह ने अंग्रेजों के जमाने की उस तोप का आज पूजन किया जो अब निष्क्रिय हो चुकी है। बड़ा सवाल ये है कि बुराई का अंत करने के लिए आज देश भर में विजय दशमी पर्व पर शस्त्र पूजन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में रोरा गांव में भी तोप पूजन और कारगिल शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया। संजय सिंह ने तोप की पूजन तो कर दी लेकिन वो इस तोप से राजनीतिक गोले नहीं दाग पाए। हालांकि उन्होंने कहा कि तोप पूजन से सिर्फ यही संदेश दिया है कि राष्ट्र और धर्म की सुरक्षा के लिए क्षत्रिय समाज जरूरत पड़ने पर तोप की तरह काम करेगा।

क्षत्रिय समाज राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए एकजुट हो - संजय सिंह

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा गांव रोरा में आयोजित विजय दशमी पर्व मनाने पहुंचे संजय सिंह ने आमेर किले से आई तोप का पूजन करने के बाद कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया।


स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

संजय सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मदन लाल और महावीर सिंह, 3 कारगिल शहीदो के परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने, देश की सुरक्षा के लिए इनके पूर्वजों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि जीवन में अधर्म ,असत्य के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। भारत माता के वर्चस्व को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर राष्ट्र रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी दल एक जाति से नहीं बन सकता है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने से ही देश की रक्षा की लड़ाई लड़ी जा सकती है। देश के 144 करोड लोगों की लड़ाई लड़नी है वह हमेशा आम जनता की लड़ाई लड़ते हैं।


अहंकार का अंत तय: संजय सिंह

जन हित की लड़ाई लड़ने और संसद में आवाज उठाने पर संसद में 56 बार निलंबित किया जा चुका हूं। वह सत्ता के विरोध में जनता की आवाज को उठाता रहूंगा चाहे मुझे 156 बार क्यों न सस्पेंड होना पड़े, विपक्ष का मजबूत होना देश के स्वास्थ्य लोकतंत्र के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि विजय दशमी पर्व के दिन हम सभी को भगवान श्री राम से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने भालू बानरो की सेना बनाकर रावण का अहंकार समाप्त कर दिया था। एक दिन अहंकार का अंत तय है। उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी पर दिल्ली में विपदा आने पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आम आदमी पार्टी का साथ देने की भी अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र सोलंकी, विकास शर्मा, संजय राज मित्तल, किसान नेता धर्मेंद्र सिंह, बलजीत सिसौदिया, विकास, पृथ्वीराज सिंह, कांति प्रसाद शर्मा, भगवान सिंह चौहान, भूपेंद्र रावल, शैलेंद्र, धीरज पाल आदि अनेक लोग मौजूद रहे।


जानिए बुलंदशहर कैसे आई अंग्रेजों के जमाने की तोप

आप नेता संजय सिंह ने बताया कि ब्रिटिश सरकार के समय की ये तोप 1873 की बनी है। राजस्थान के आमेर के किले में रखी थी। इसको सुमित राघव पुत्र किशनपाल सिंह निवासी रोरा मलकपुर ने उदयपुर राजस्थान से पुराने शस्त्रों की प्रदर्शनी की हुई नीलामी के दौरान ख़रीदा है तथा इसका भारत सरकार से लाइसेस भी लिया गया है। लेकिन ये अब निष्प्रयोजित है, इससे गोले नहीं दागे जा सकते।

Tags:    

Similar News