Bulandshahr News: त्यौहार पर मिठाई निर्माताओं की भट्ठियों पर FDA की छापेमारी, 3 सैंपल लिए

Bulandshahr News: त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, औरंगाबाद में मिठाई निर्माणशाला से 3 नमूने जांच को भेजे गए।

Update:2026-08-25 12:56 IST

Bulandshahr News 

Bulandahahr News: यूपी के बुलंदशहर में त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औरंगाबाद में अग्रवाल स्वीट्स भंडार की भट्टी ओर छापा मरोड़कर तीन सैंपल लिए है, जिससे मिठाई निर्माताओं और विक्रेताओं में हड़कंप मचा है।खाद्य सुरक्षा विभाग की DO ममता चौधरी ने बताया कि जनपद में मिलावटखोरी पर अंकुश की खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग अलग टीमें छापा मार कार्रवाई कर रही है।

डाबर में दो पनीर निर्माताओं के यहां छापेमारी के बाद आज औरंगाबाद में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार यादव, अनिल कुमार कौशल, राममिलन राणा, बिहारी लाल शुक्ला( खाद्य सहायक ) की टीम नेअग्रवाल स्वीट्स की मिठाई निर्माण शाला पर छापा मारा। जहां से खोया, घेवर, छेना मिठाई के कुल तीन नमूने लिए, जिन्हें जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।जनपद में FDA की टीमों को अभी कई स्थानों पर छापेमारी जारी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा है।

Tags:    

Similar News