Bulandshahr News: राष्ट्र के उत्थान व लोक तांत्रिक गणराज्य के लिए न्याय दिलाने की राज सेवकों ने ली शपथ

Bulandshahr News: डीएम सीपी सिंह ने पुलिस ऑफिस और पुलिस लाइन में एसएसपी श्लोक कुमार ने, जिला कारागार में जेल अधीक्षक आर के जयसवाल ने, थानों व सरकारी कार्यालयों में उनके अध्यक्षों ने राज सेवकों को संविधान का सशक्तता से पालन करने, राष्ट्रीय उत्थान और न्याय हित में काम करने की शपथ दिलाई गई।

Report :  Sandeep Tayal
Update: 2023-11-26 12:25 GMT

Bulandshahr News (Pic:Newstrack)

Bulandshahr News: देश भर में आज भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। बुलंदशहर में भी कलेक्ट्रेट में डीएम सीपी सिंह ने पुलिस ऑफिस और पुलिस लाइन में एसएसपी श्लोक कुमार ने, जिला कारागार में जेल अधीक्षक आर के जयसवाल ने, थानों व सरकारी कार्यालयों में उनके अध्यक्षों ने राज सेवकों को संविधान का सशक्तता से पालन करने, राष्ट्रीय उत्थान और न्याय हित में काम करने की शपथ दिलाई गई।

जानिए शपथ में क्या बोले राज सेवक

26 नवंबर 1949 में भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान को अंगीकार किया गया था। जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस मनाते हुए जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान की- "हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय विचार अभिव्यक्ति विश्वास धर्म और उपासना के स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 को एतदद्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं" की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका, सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News