Bulandshahr: पुलिस गिरफ्त में आया भूमाफिया, किसानों से की थी करोड़ों की ठगी

Bulandshahr News: एएसपी ने बताया कि सुधीर कुमार गोयल पुत्र कृष्ण कुमार गोयल निवासी राधिका इन्कलेव थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर भूमाफिया है और अनाधिकृत तरीके से कॉलोनियां काटने का काम करता है। सुधीर गोयल ने भी माफियाओं का संगठित गैंग बना रखा है।

Report :  Sandeep Tayal
Update: 2023-12-16 14:03 GMT

Bulandshahr News (Pic:Newstrack)

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर की पुलिस ने 25 हज़ार रूपये के इनामी कॉलोनाइजर भूमाफिया सुधीर गोयल व उसकी पत्नी रखी गोयल और गैंग के 3 अन्य सदस्यों को पीलीभीत से गिरफ्तार किया है। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि सुधीर गोयल और उसका गैंग किसानो से उनकी जमीन के मुख्त्यारनामे तैयार कराकर अनाधिकृत तरीके से कालोनिया काटकर दर्जनों किसानो से करोड़ो रुपए की ठगी कर चुका है। ये दर्जनों फौजी और पुलिस वालों के प्लाट्स खरीदने बेचने के नाम पर भी उन्हें अपनी शिकार बना चुका है। बुलंदशहर में 11 कोलोनिया अनाधिकृत तरीके से काटी गई। सुधीर गोयल, आलोक जग्गा, जय सिंह और जय प्रकाश पर पुलिस द्वारा 25 -25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एएसपी ने बताया कि गैंग के गिरफ्तार पांचों सदस्यों गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध है।

दर्जनों किसानों से किया करोड़ों की ठगी

एएसपी ने बताया कि सुधीर कुमार गोयल पुत्र कृष्ण कुमार गोयल निवासी राधिका इन्कलेव थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर भूमाफिया है और अनाधिकृत तरीके से कॉलोनियां काटने का काम करता है। सुधीर गोयल ने भी माफियाओं का संगठित गैंग बना रखा है। आरोपी सुधीर गोयल इस गैंग का लीडर है जो वह अपने गैंग के अनुचित आर्थिक लाभ के लिए जमीन बेचने व खरीदने के नाम पर अमानत में खयानत जैसे अपराध करता है।

एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि सुधीर गोयल अपने गैंग के साथ मिलकर जनपद बुलंदशहर में दर्जनों किसानों में फौजियों को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुका है। सुधीर गोयल और उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ जनपद बुलंदशहर के अलग-अलग थानों में लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसके चलते बुलंदशहर के एसपी द्वारा सुधीर गोयल और उसके गैंग के चार सदस्यों पर 25- 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

कोतवाली देहात बुलंदशहर के प्रभारी साबर सिंह ने अपनी टीम के साथ फरार चल रहे भू माफिया सुधीर कुमार गोयल पुत्र कृष्ण कुमार गोयल, पत्नी रखी गोयल निवासी राधिका इन्कलेव थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर, आलोक कुमार जग्गा पुत्र नानक चंद निवासी ग्राम वलीपुर, जय सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी ग्राम खदाना, जय प्रकाश पुत्र जगवीर सिंह निवासी ग्राम खालौर को पीलीभीत से गिरफ्तार किया है। पांचो को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से इन्हे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 374000 की नगदी फॉर्च्यूनर कार 13 मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं।

जानिए कैसे करते है किसानो और भू स्वामियों से ठगी

एएसपी ने बताया कि सुधीर गोयल एंड पार्टी गांव में किसानो की जमीन देखते हैं और किसान से सौदा तय करके खरीद लेते है तथा इस भूमि में प्लाट काटकर अनाधिकृत तरीके से कॉलोनी काटते हैं। जो भूमि आरोपियों द्वारा ली जाती है उसे आरोपियों द्वारा रजिस्टर्ड कराया जाता है तथा कभी-कभी आरोपी किसान से सौदा तय करने के बाद कुछ पैसे किसान को दे देते हैं। बताया कि जो व्यक्ति इस प्लाट को खरीदता है। उसको किसान से सीधे रजिस्ट्री कराते हैं। जिसे रजिस्ट्री कराया गया पैसा सीधा किसान के खाते में जाता है। परंतु उस किसान के खाते पर सीधा आरोपियों का नियंत्रण रहता है।

आरोपी पहले से ही किसान से खाते के सभी कागजात और चेक बुक अपने पास रखते हैं। यहां तक की चेक बुक पर किसान के हस्ताक्षर या अंगूठा ले लेते हैं। इस प्रकार से आरोपी किसान के पैसे को निकाल लेते हैं। जो पैसा किसान को मिलना चाहिए। पुलिस की माने तो अब तक दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपए की गैंग ठगी कर चुका है। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि एक प्लॉट को कई लोगों को बेचने के भी मामले प्रकाश में आए हैं जिनकी जांच भी की जा रही है।

बुलंदशहर में 10 अवैध कालोनियां काटी

एएसपी ने बताया कि किसान से कृषि भूमि खरीद कर 10 से ज्यादा अवैध कालोनी काटी गई हैं। नई कालोनियों में शिव, शिवांग, नील कंठ, राधिका जैसे धार्मिंक नाम रखकर कालोनियां काटी गई है। अधिकांश कॉलोनी बीडीए या अन्य किसी संबंधित विभाग से स्वीकृत नहीं कराई गई। लेकिन खरीदारों को कॉलोनी के एप्रूव्ड होने का विश्वास दिलाकर लोगों को प्लाट बेचने का गोरख धंधा करते हैं।

Tags:    

Similar News