Lucknow: सपा पार्षद के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर, नाले की जमीन को पाट कर कराया था निर्माण

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पार्षद जगलाल यादव के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चला। पार्षद ने पेट्रोल पंप के आगे नाले को पाटकर अवैध निर्माण कराया था।

Update: 2022-07-04 13:21 GMT

सपा पार्षद के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

Lucknow: अवैध अतिक्रमण और निर्माण के खिलाफ उत्तर प्रदेश में बाबा के बुलडोजर (Baba bulldozer) तेजी से कार्य कर रहा है। सोमवार को राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र (Madianv police station area of Lucknow) के फैजुल्लागंज-2 स्थित समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पार्षद जगलाल यादव (Councilor Jaglal Yadav) के पेट्रोल पंप पर भी इसकी गर्जना सुनाई दी। पार्षद ने पेट्रोल पंप के आगे नाले को पाटकर अवैध निर्माण कराया था। आज नगर निगम की टीम पुलिस और राजस्व विभाग (Revenue Department) के अधिकारियों के साथ पार्षद के पेट्रोल पंप पर पहुंची और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

मौके पर नगर निगम के साथ पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद

ये पेट्रोल पंप सपा पार्षद जगलाल यादव ((Councilor Jaglal Yadav)) का था, लिहाजा नगर निगम की टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी। नगर निगम के साथ पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद थे। इसके साथ ही राजस्व विभाग की टीम को भी बुलाया गया था। जिससे नुकसान का आंकलन किया जा सके। भारी पुलिस फोर्स के बीच निगम का बुलडोजर जितनी एरिए में पार्षद द्वारा जमीन पर अवैध निर्माण कराया गया था उसे तोड़ दिया।

अवैध कब्जों को मुक्त कराने के लिए चल रहा योगी सरकार का बुलडोजर

गौरतलब है कि यूपी में अवैध संपत्तियों और कब्जों को मुक्त कराने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) का बुलडोजर लगातार चल रहा है। पूरे प्रदेश में ऐसे सैकड़ों अवैध निर्माण को अब तक ढहाया या कब्जा मुक्त कराया जा चुका है जो अब तक दंबगई से या फिर माफियाओं द्वारा कब्जाई गई थी। सीएम योगी के कड़े निर्देश के बाद पुलिस, प्रशासन लगातार कार्रवाई करने में लगा हुआ है। इसी के तहत आज लखनऊ में भी सपा पार्षद के पेट्रोल पंप पर भी नगर निगम का बुलडोजर चल गया।

Tags:    

Similar News