Ambedkar Nagar News: जमीनी विवाद में चली गोली 1 की मौत 6 घायल

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकर नगर में विवादित जमीन पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान एक की मौत और छः लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है। मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Report :  Anant kushwaha
Update: 2023-02-20 07:04 GMT

घायल को ले जाते  पुलिसकर्मी (फोटो: सोशल मीडिया)

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकर नगर में विवादित जमीन पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान एक की मौत और छः लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है। मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहाँ डॉक्टरों ने दो घायल की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है घटना राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मांझा कम्हरिया गाँव है।

मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के माझा कम्हरिया में चल रहे खेत के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में इन्द्रासन यादव और सोमई यादव के बीच लंबे समय से खेत का विवाद जो चल रहा है जिसमे कल देर शाम एक पक्ष इन्द्रासन यादव अपने सर्मथकों के साथ विवादित खेत मे ट्रैक्टर से गन्ने की बुवाई कर रहे थे।

उस दौरान दूसरे पक्ष के सोमई यादव अपने समर्थकों के साथ रोकने पहुँचे थे तो पहले से अस्त्र शस्त्र से लैस इंद्रासन यादव के समर्थकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग गोलियों व बल्लम, फरसे से लैस होकर हमला कर दिए। जिसमें, सोमई यादव पक्ष के 6 लोग घायल औए एक की मौत हो गई। मृतक राम दरश यादव 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल है, सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों अस्पताल में भर्ती कराया और हत्यारोपी की खोजबीन में जुटी हुई है। जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष की क्षेत्र में हुई यह दूसरी घटना से राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे है।

Tags:    

Similar News