Jhansi News: जानिए कैसे बन गया 'रेल मदद ऐप' यात्रियों का फेवरेट

Jhansi News: 11 जून 2018 से शुरू हुई ऐप पर अभी तक कुल 11313 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमे से 11306 केस में यात्री संतुष्ट हैं।

Written By :  B.K Kushwaha
Published By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-08-06 04:00 GMT

रेल मदद एप के तीन वर्ष पूरे pic(social media)

Jhansi News: झाँसी में भारतीय रेल(Indian Rail) ने तीन साल पहले 'रेल मदद ऐप' लांच(Rail Madad App) किया था। भारतीय 'रेल की इस ऐप' ने सफलतापूर्वक तीन वर्ष(Three Years) पूरे किये हैं। यात्री(Passenger) भी इस ऐप से बहुत खुश हैं। क्योंकि अब यात्रियों को अपनी समस्याओं को लेकर इधर उधर भटकना नहीं पड़ता है। 11 जून 2018 से शुरू हुई ऐप पर अभी तक कुल 11313 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमे से 11306 केस में यात्री संतुष्ट हैं।

वहीं बारिश और अन्य कारणों से रेलवे प्रशासन को कई ट्रेनें रद्द भी करनी पड़ी।वहीँ झाँसी-बबीना रेल खंड पर नव स्थापित तीसरी लाइन पर पहली बार मालगाड़ी दौडाई गयी।

भारतीय रेल द्वारा 11 जून 2018 से शुरू की गयी रेल मदद एप ने सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के दिशा - निर्देशन में झाँसी मंडल के परिक्षेत्र में आने वाली सभी यात्री समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाता है। इन तीन वर्षों में रेल मदद एप्प के माध्यम से यात्रियों की हर प्रकार की समस्या को न्यूनतम समय में निराकरण किया गया है।

"रेल मदद" एप की मदद से ऑन-बोर्ड रेलयात्रियों को हर प्रकार की मदद जैसे चिकित्सीय मदद, सफाई-सम्बन्धी शिकायतें, कोच में पानी की कमी, इलेक्ट्रिकल उपकरण जैसे लाइट, पंखा, एसी आदि का फेलियर, कैटरिंग सेवाओं सम्बंधित, सुरक्षा सम्बंधित, लगेज एवं पार्सल सेवाओं सम्बंधित, यात्री सुविधाओं सम्बंधित, भ्रष्टाचार सम्बंधित, कर्मचारी व्यवहार एवं कोच मेंटेनेंस सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या का निदान त्वरित रूप से हो जाता है। रेल मदद के माध्यम से यात्री द्वारा वांछित मदद की सूचना सीधे मंडल नियंत्रण कार्यालय पहुँचती है। उक्त पोर्टल पर मंडल नियंत्रण कार्यालय में 24 X 7 उपलब्ध कर्मचारी द्वारा लगातार निगरानी रखी जाती है। उक्त कर्मचारी द्वारा प्राप्त शिकायत के त्वरित निदान हेतु सम्बंधित विभाग के नियंत्रक को फॉरवर्ड किया जाता है, जो आगे बढ़कर सीधे डिपो इंचार्ज, सुपरवाइजर या स्टेशन मास्टर तक पहुँचाकर समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाता है।

यात्रियों से बातचीत में पता चला कि रेल मद्द ऐप उनका फेवरेट ऐप है। यात्रियों का कहना है कि पहले हमें सफर करने में जो दिक्कतें आती थी उसी के साथ हम सफर करने को मजबूर होते थे। मगर अब तो हमारी परेशानियों का हल कुछ ही समय में निपट जाता है। जिससे सफर आनंदमय हो जाता है। और अब आलम यह है कि मोबाइल में चाहे कोई ऐप न हो लेकिन रेल मद्द ऐप होना ही चाहिए।

तीन साल में रेल मदद पर आई 11313 शिकायतें

रेल मदद एप के माध्यम से रेल यात्रियों को एक पूर्णतः डिजिटल व हाईटैक प्लेटफार्म मिल गया है। जिसके माध्यम से किसी भी प्रकार की समस्या को सीधे रेल प्रशासन को पहुचाया जा सकता है। पिछले तीन वर्षों में मंडल को रेल मदद के माध्यम से कुल 11313 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 11306 शिकायतों का शत-प्रतिशत ग्राहक संतुष्टि तक निराकरण किया गया।

झाँसी-बबीना के मध्य तीसरी लाइन पर पहली बार दौड़ी रेलगाड़ी

झाँसी मंडल के झाँसी-बबीना रेल खंड पर नव स्थापित तीसरी लाइन पर पहली बार मालगाड़ी दौडाई गयी। हाल ही में सम्पन्न हुए रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के उपरांत उक्त रेलखंड पर अधिकतम स्वीकृत अनुमेय गति 90 किमी प्रति घंटा है। झाँसी-बबीना रेलखंड झाँसी मंडल का पहला खंड है, जिसपर तीसरी लाइन का संस्थापन तथा रेलगाड़ी का संचालन भी प्रारंभ किया गया है।

यह नई तीसरी लाइन पहले से ही 100 प्रतिशत से अधिक उपयोग होने वाले त्रच्कों पर से ट्रैफिक दबाव कम कर देगी। इसलिए यह न केवल मालगाड़ियों की तेज आवाजाही को सक्षम करेगा बल्कि अतिरिक्त कोचिंग ट्रेनों के लिए जगह भी उपलब्ध कराएगा। तीसरी लाइन पर संचालित पहली मालगाड़ी आज सागर से बल्लभगढ़ 59 लोडेड बॉक्सएन सहित बबीना से झाँसी के मध्य नवनिर्मित थर्ड लाइन ट्रैक पर 75 किमी की अधिकतम रफ़्तार से संचालित हुई। इसके अतिरिक्त आज ही झाँसी-बबीना के मध्य एक अन्य बॉक्सएन संचालित किया गया।

ट्रक बह जाने पर इन गाड़ियों का संचालन रद्द

भोपाल मंडल के पाराखेडा-मोहाना रेलखंड में किमी संख्या 1255/19-21 पर भारी बारिश के चलते ट्रक बह जाने के कारण कुछ गाड़ियों का संचालन रद्द किया गया है। रेलवे के मुताबिक गाडी सं 01126 ग्वालियर-रतलाम यात्रा आरम्भ तिथि 05 अगस्त, गाडी सं 01126 रतलाम-ग्वालियर यात्रा आरम्भ तिथि 05 अगस्त, गाडी सं 04197 ग्वालियर-भोपाल यात्रा आरम्भ तिथि 06 अगस्त 21 व गाडी सं 04198 भोपाल-ग्वालियर शामिल रही है।

दो पैसेंजरों का संचालन रद्द

इसके अतिरिक्त झाँसी-ग्वालियर रेलखंड पर डबरा-कोटरा के मध्य सिंध नदी पर स्थित ब्रिज पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहता देख तथा ट्रेनों को कॉशन पर धीमी गति से संचालित किये जाने के कारण ट्रैक पर अतिप्रजन होने के चलते रेल प्रशासन द्वारा गाड़ियों का संचालन रद्द किया गया है। गाडी सं 01807 झाँसी-आगरा यात्रा आरम्भ 06.08.21, 07.08.21, 08.08.21 व गाडी सं 01808 आगरा-झाँसी यात्रा आरम्भ तिथि 06.08.21, 07.08.21, 08.08.21 शामिल है।

Tags:    

Similar News