Jhansi News: लैब संचालक ने लगाई फाँसी, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi News: मृतक के पास से सुसाइट नोट मिला है। इस सुसाइट नोट पर मृतक के पिता ने कहा कि सुसाइट नोट में उसके बेटे की राइटिंग नहीं है। बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है, उसकी हत्या की गई है।

Update: 2023-09-06 13:05 GMT
(Pic: Newstrack)

Jhansi News: नवाबाद थाना क्षेत्र में लैब संचालक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार कमरे का दरवाजा खुलवाया और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से सुसाइट नोट मिला है। इस सुसाइट नोट पर मृतक के पिता ने कहा कि सुसाइट नोट में उसके बेटे की राइटिंग नहीं है। बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है, उसकी हत्या की गई है। उसके बेटे की मौत एक लड़की के कारण हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।

बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता, हत्या की गई

गुरसरांय थाना क्षेत्र में रहने वाला युवराज पांचाल नवाबाद थाना क्षेत्र के करगुवां जी के मंदिर के पास किराए के मकान में रहता था। पिता द्वारिका के अनुसार उसका बेटा झांसी के प्राईवेट अस्पताल में लैब खोले हुए था। आज सुबह जब उनका बेटे युवराज से सम्पर्क नहीं हो पा रहा था तो उन्हें चिंता सताई और वह अपने छोटे बेटे के साथ झाँसी आए। यहां उन्हें पता चला कि उनका बेटा युवराज कमरे के अंदर फांसी पर लटक रहा था। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला।

मृतक के पिता द्वारिका का आरोप है कि उक्त सुसाइड नोट में जो लिखावट है उसके बेटे की नहीं है। कई साल पहले उसके बेटे की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। जिसकी जानकारी होने पर जब उसने उस लड़की से शादी के बारे में बात की तो लड़की ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह केवल अच्छे दोस्त है। इस बार से वह बेफ्रिक हो गए और उन्होंने अपने बेटी की शादी दूसरी लड़की से तय कर दी। जिसकी सगाई की भी रस्म हो गई थी। नवम्बर या फिर दिसम्बर में उसकी शादी होनी थी। जिसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं।

इसी बीच उसके बेटे ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्हें आशंका है कि उसके बेटे की मौत की जिम्मेदार वही लड़की है, क्योंकि उन्होंने झांसी में बेटे के कमरे के आस-पास रहने वाले लोगों से जानकारी तो उन्हें पता चला कि रात्रि में एक लड़की और दो लड़के थे। इसके बाद उनके बीच ऐसा क्या हुआ उन्हें इसके बारे में पता नहीं है। उसके बेटे ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Jhansi News: पिटाई की वीडियो वायरल

Jhansi News: मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक और मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। वायरल वीडियो में एक महिला बचाओ-बचाओ भी चिल्ला रही है। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया है। वायरल हो रहा वीडियो रात्रि के समय का लग रहा है। वीडियो के अनुसार दो पक्ष आमने-सामने हैं। जिनमें महिलाएं और पुरुष है। दोनों के बीच मारपीट हो रही है। वायरल वीडियो की जब छानबीन की गई तो यह वीडियो झांसी जिले में मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गोपालगंज का बताया गया। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच पुरानी रंजिश है और दोनों सगे भाई हैं। मामला दर्ज करने के बाद कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News