Chandauli News: पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, उमड़ा जनसैलाब

Chandauli News: चकिया के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार के पिता धनई राम का वाराणसी में विधायक निवास पर निधन हो गया। पैतृक गांव में उनके अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Update: 2022-11-18 16:31 GMT

Chandauli News: पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार के पिता का निधन

Chandauli News: चकिया के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार के पिता धनई राम की शुक्रवार की सुबह वाराणसी में विधायक निवास पर निधन हो गया। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को देर शाम पैतृक गांव बाघी (नौगढ़) लाया गया। वे 83 वर्ष के थे। पैतृक गांव में उनके अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ पड़ा।

सेवानिवृत्त शिक्षक थे विधायक के पिता

बता दें कि विधायक के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनके परिवार में पत्नी शारदा देवी व दो पुत्र हैं। जिसमें ज्येष्ठ पुत्र बिजेंद्र कुमार एल आई सी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं जबकि दूसरे पुत्र जितेंद्र कुमार हैं। जो चकिया विधान सभा से बसपा विधायक चुने गए थे। पूर्व विधायक के पिता काफी सरल स्वभाव के थे। जिनकी विदाई पर क्षेत्र के लोगों की आंखें नम हो गई। मणिकर्णिका घाट पर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने मुखाग्नि दी। सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर ग्राम पंचायत बाघी के ग्राम प्रधान नीलम ओहरी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना किया है।

पिता धनई राम एक कर्मयोगी शिक्षक के साथ उनके मार्गदर्शक: ग्राम प्रधान

ग्राम प्रधान ने कहा है कि पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार के पिता धनई राम एक कर्मयोगी शिक्षक के साथ- साथ उनके मार्गदर्शक भी थे। समाजसेवी आशीष कुमार उर्फ दीपक गुप्ता ने भी गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने एक गुरु और अभिभावक को खो दिया है और जब कभी संकट की घड़ी सामने आयेगी तब-तब धनई राम के सुविचार प्रेरणा देती रहेगी।

इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शिक्षक के पार्थिव शरीर पर समाजसेवी जयप्रकाश उर्फ शेरू यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर भारती, छोटे लाल, ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव चंद्रशेखर, गुरुप्रसाद यादव, संजय यादव अमरनाथ यादव, मुस्तकीम, कमला, विजयी, राम जनम जाबांज टोपी वाले रमेश यादव के साथ साथ शिक्षक व भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा के वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

इन लोगों ने की शोक संवेदना प्रकट

सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. रमेशचंद्र, राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य आलोक कुमार यादव,प्राथमिक विद्यालय नौगढ़ के शिक्षक अरविंद सिंह,विपिन बिहारी,सत्यनारायण यादव,कमला यादव,जयप्रकाश यादव आदि ने भी शोक संवेदना प्रकट की है।

Tags:    

Similar News