UP Congress: चंदौली से प्रदेश में प्रवेश करेगी न्याय यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग किया संवाद

UP Congress: भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय रहे।

Update: 2024-02-06 16:32 GMT

भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली से शुरू होगी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं संग किया संवाद: Photo- Newstrack

UP Congress: भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय रहे। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य अजय माकन भी बैठक में मौजूद रहे।


भाजपा से सिर्फ कांग्रेस लड़ सकती है

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी मौजूद रहीं। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में 110 मिनट का भाषण दिया। लेकिन पीएम ने अपने भाषण में 78 मिनट तक सिर्फ कांग्रेस पर बोला। क्योंकि प्रधानमंत्री जानते हैं कि भाजपा से सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जल्द ही प्रवेश करेगी। सभी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर इस यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी है।


अब 16 फरवरी को आएगी यात्रा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 16 फरवरी को चंदौली के नौबतपुर गांव से भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ इस यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं। कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों से न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया।


यात्रा में दो दिन का विलंब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहले 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले थी। लेकिन अब यह यात्रा दो दिन विलंब से 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नौबतपुर गांव में प्रवेश करेगी।

Tags:    

Similar News