Chandauli News: पूर्व केंद्रीय मंत्री को उनके तजुर्बों के आधार पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या है दायित्व

Chandauli News: पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे को संगठन ने विशेष जिम्मेदारी देते हुए उत्तर प्रदेश में होने वाले उप चुनाव के मद्दे नजर उनके कार्यशैली एवं तजुर्बों के आधार पर उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

Report :  Ashvini Mishra
Update:2024-10-19 17:42 IST

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी हुए नियुक्त: Photo- Newstrack

Chandauli News: चंदौली के पूर्व सांसद व भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे को संगठन ने विशेष जिम्मेदारी देते हुए उत्तर प्रदेश में होने वाले उप चुनाव के मद्दे नजर उनके कार्यशैली एवं तजुर्बों के आधार पर उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ छः सह चुनाव प्रभारी भी नियुक्त हुए हैं।इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में बेहद खुशी का माहौल है।

मिली बड़ी जिम्मेदारी 

आपको बता दें कि चंदौली के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र पांडे चुनाव हारने के बाद यहां क्षेत्र में लगातार सक्रियता बनाए हुए हैं और अपने कार्यशैली के अनुसार लोगों की मदद भी कर रहे हैं। लेकिन चुनाव के परिणाम आने के बाद लगभग 5 महीने तक सरकार तथा संगठन में उनको कोई जिम्मेदारी नहीं मिलने से उनके समर्थकों में मायूसी थी।

लेकिन संगठन ने विशेष परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे को उनके कार्य क्षमता और तजुर्बों के आधार पर सभी सीटों को पर विजय पाने के लिए तथा स्व जाति वोटरों को मनाने के लिए उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है।

राजनीतिक जीवन 

पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद छात्र जीवन से भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और उनकी कार्यशैली तथा तजुर्बा का संगठन भी गुणगान करता है। दो बार से चंदौली के सांसद रहते हुए केंद्रीय कैबिनेट में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने संसदीय क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। मात्र कुछ हजार के वोटो से हार हुई है जिसका पश्चाताप चंदौली की जनता अब कर रही है।

इस विषम परिस्थिति में उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी उनके लिए कांटों का ताज होगा, क्योंकि यूपी का उप चुनाव जहां पूरे विपक्षी दल एक साथ होकर लड़ रहे हैं वहीं भाजपा की गुटबाजी के बीच में इस उप चुनाव को जितना, वर्तमान समय में टेढ़ी खीर होगी।

लेकिन डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे का मृदुल स्वभाव, स्वच्छ साफ सुथरी छवि और दिन-रात कार्य करने की क्षमता विपरीत परिस्थितियों को भी सामान्य करने वाली है।

Tags:    

Similar News