Chandauli News: गंगा किनारे दिखाई दिए मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा की मांग

Chandauli News: लोगों ने तत्काल ही मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। लगातार मगरमच्छ के दिखाई देने से तटवर्ती ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Update:2025-09-13 12:01 IST

Chandauli News:  चंदौली के धानापुर क्षेत्र में गंगा नदी में मगरमच्छ को बीते दो दिनों से देखने के बाद हड़कंप मचा गया, घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। शुक्रवार की शाम और शनिवार की सुबह मगरमच्छ देखे जाने के बाद नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। लोगों ने तत्काल ही मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।लगातार मगरमच्छ के दिखाई देने से तटवर्ती ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

आपको बता दे कि इस बार गंगा में आई बाढ़ में मरमच्‍छ को लेकर च‍िंंता का महौल बना हुआ है। तटवर्ती गांवों के गंगा घाटों पर मगरमच्छ की मौजूदगी लगातार श्रद्धालुओं के लिए खौफ का कारण बनती जा रही है। कुछ दिन पहले कवलपुरा गांव के सामने गंगा नदी के रामजानकी मंदिर घाट पर विशाल मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। अब वही स्थिति सोनहुली गंगा घाट पर भी सामने आई है।

पानी में मंडराता हुआ नजर आया मगरमच्छ

सोनहुली घाट पर भी एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया है, जो पानी में मंडराता हुआ नजर आया। इस वजह से स्नान और पूजा के लिए घाट पर आने वाले श्रद्धालु सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय घाट पर लोगो का आवागमन रहता है। ऐसे में मगरमच्छ का वहां बने रहना गंभीर खतरा साबित हो सकता है।

कवलपुरा घाट पर मगरमच्छ की मौजूदगी के बाद से ही ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब सोनहुली घाट पर दिखने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि तत्काल मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अन्यत्र स्थानांतरित कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार घाटों के पास मंडराना आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है।

सोनहुली निवासी विशाल कुमार ने बताया कि कई दिनों से गंगा किनारे मगरमच्छ दिखाई दिया जिसकी वीडियो मैंने बनाई है मगरमच्छ होने कि वजह से गंगा स्नानर्थियों मे दहशत ब्याप्त है ।

बीजेपी नेता रमेश यादव बबलू ने वन विभाग के अधिकारीयों का ध्यान आकृस्ट कराया है उनका कहना है कि मगरमच्छ होने से पुरे गाँव मे दहशत है सबसे ज्यादा मल्लाह समाज के लोग डरे हुए हैं जिनका परिवार मछली मारने पर निर्भर है और रात को भी गंगा में विचरण करते है।

Tags:    

Similar News