Chandauli News : प्रेमिका से बात करना लगा नागवार,हत्या के प्रयास में दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय में प्रेमिका से बातचीत को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Update:2026-05-06 22:36 IST

Chandauli News : चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है थाना मुगलसराय पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास की घटना में शामिल दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 2 और 3 मई 2026 की रात की है। रात करीब 8 बजे से 2 बजे के बीच वादिनी के पुत्र श्रवण जायसवाल पर मुगलसराय स्थित जीटीआर ब्रिज के पास पूर्व नियोजित तरीके से 3 से 4 लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने श्रवण को जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर 6 मई 2026 को पुलिस कॉलोनी स्थित पानी टंकी के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रवि जायसवाल (23 वर्ष), निवासी शाहकुटी, मुगलसराय तथा निखिल कुमार गुप्ता (20 वर्ष), निवासी महेसुआ नई बाजार, थाना सकलडीहा शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घायल श्रवण, आरोपी निखिल की गर्लफ्रेंड से बातचीत करता था, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में कई दिनों से हमले की योजना बनाई जा रही थी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया गया।पुलिस के मुताबिक, अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवपूजन बिंद तथा हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।

Tags:    

Similar News