Chandauli News: बुलंद हौसलों की उड़ान—शहीदगांव के एनसीसी कैडेटों ने हासिल किया 'बी' प्रमाण पत्र

Chandauli News: धानापुर क्षेत्र स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीदगांव में सोमवार का दिन उत्साह और गौरव से भरपूर रहा। कॉलेज के एनसीसी कैडेटों को उनके दो वर्षों के कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल मिला।

Report :  Sunil Kumar
Update:2025-07-07 18:18 IST

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीदगांव में सोमवार का दिन उत्साह और गौरव से भरपूर रहा। कॉलेज के एनसीसी कैडेटों को उनके दो वर्षों के कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल मिला। उन्हें एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिसे पाकर युवा कैडेटों के चेहरे खुशी से चमक उठे।

91 यूपी बटालियन मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल अमर सिंह (सेना मेडल) के निर्देशानुसार, विद्यालय के प्रधानाचार्य मोती लाल गौतम ने इन प्रमाण पत्रों का वितरण किया। शिक्षा के साथ-साथ एनसीसी पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले इन कैडेटों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और शिक्षकों ने गर्व व्यक्त किया।

देश सेवा का जज़्बा: प्रधानाचार्य ने छात्रों को किया प्रेरित

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोती लाल गौतम ने सभी कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी एक मजबूत और अनुशासित राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘बी’ प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले ये ऊर्जावान युवा आने वाले समय में देश के विकास और सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

एनसीसी के फायदे: मेजर लाल बिहारी प्रसाद की प्रेरणादायक बातें

मेजर लाल बिहारी प्रसाद ने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, धर्मनिरपेक्षता, साहस और निःस्वार्थ सेवा जैसे जीवन मूल्यों का विकास करती है। उन्होंने यह भी बताया कि एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशस्त्र बलों के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी करियर के अनेक अवसर मिलते हैं। अतः सभी युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Tags:    

Similar News