Chandauli News: नाराज महिला ने गंगा पुल से लगाई छलांग, मछुआरे ने बचाई जान

Chandauli News: चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव निवासी सरोज देवी ने घर से नाराज होकर जान देने की नीयत से रविवार को गंगा पुल से छलांग लगा दी।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-06-16 15:05 GMT

गंगा में डूबने से बचाई गई महिला। Photo- Newstrack 

Chandauli News: चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव निवासी सरोज देवी ने घर से नाराज होकर जान देने की नीयत से रविवार को गंगा पुल से छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद मार्कण्डेय माझी ने गंगा में कूदकर उसकी जान बचायी। वहीं, मछुआरे ने जान बचाने के बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। 

यह था पूरा मामला 

आपको बताते चलें कि चंदौली जनपद के बनवा थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव की रहने वाली 50 वर्षीय सरोजा देवी पत्नी हरिनाथ गुप्ता अपने घर में हुई किसी बात से परेशान थी। रविवार को वह आत्महत्या करने के इरादे से बलुआ पुल पर और वहीं से गंगा में छलांग लगा दी। गहराई ज्यादा होने के चलते वह डूबने लगी जिसके बाद पास में ही घाट पर मौजूद गंगा सेवा समिति के सदस्य गोताखोर मार्कण्डेय माझी महिला को कूदते देख तत्काल नाव से विजय साहनी और रवि साहनी को लेकर मौके पर पहुंचे और डूब रही महिला को कड़ी मशक्क्त के बाद बाहर निकाला। मछुआरे ने पानी से निकालकर उसे पुल के नीचे खम्भे के चबूतरे पर बैठाकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को कब्जे में लेकर पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा सेवा समिति के मार्कण्डेय माझी अब तक कई लोगों की जान बचा चुके हैं। 

पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंपा 

इस संबंध में बलुआ थाना अध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि गुरेरा गांव की निवासी सरोजा देवी ने घर से विवाद के बाद आत्महत्या करने की नीयत से गंगा पुल से छलांग लगा ली थी, लेकिन गंगा दशहरा की वजह से गोताखोर गंगा में ही थे। इस दौरान उनकी निगाह पड़ गई और महिला को उन्होंने सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया गया और महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया साथ ही उनका मेडिकल चेकअप भी कराया गया है। फ़िलहाल महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। वहीं, घटना को लेकर उनके परिजनों से भी बात की गई है।

Tags:    

Similar News