Chandauli News: सरकार के प्रयास के बाद भी मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार, जानें कैसे RTI कार्यकर्ता ने खोली पोल

Chandauli News: आरटीआई कार्यकर्ता दीपेश सिंह ने बताया कि सकलडीहा विधानसभा में प्रतिदिन सैकड़ो मजदूरों का कई कार्य के लिए मास्टर रोल भरा जा रहा है लेकिन कहीं भी काम नहीं हो रहा है।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-01-11 12:46 GMT

सरकार के लाख प्रयास के बाद भी मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार (न्यूजट्रैक)

Chandauli News: जनपद के सकलडीहा विकास खंड में मनरेगा के नाम पर भारी भ्रष्टाचार का आरोप आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा लगाया जा रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता दीपेश सिंह ने बताया कि सकलडीहा विधानसभा में प्रतिदिन सैकड़ो मजदूरों का कई कार्य के लिए मास्टर रोल भरा जा रहा है लेकिन कहीं भी काम नहीं हो रहा है। भ्रष्टाचार इस कदर किया जा रहा है कि लोगों को इसकी भनक भी नहीं लग रही है। पूरे भ्रष्टाचार में जिले का प्रशासनिक महकमा लगा हुआ है और बिना काम के ही पैसे पास करने का कार्य किया जा रहा है।

मनरेगा द्वारा क्षेत्र पंचायत से चक मार्गों के मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि बरथना कला व पौरा में मजदूरों का मास्टर रोल भर के कार्य दिखाया जा रहा जबकि मौके पर जाने पर कोई भी मजदूर नहीं मिला और नहीं कोई कार्य किया जा रहा है। इस तरह सकलडीहा विकासखंड में कई जगह मनरेगा में फर्जी वाड़ा किया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अधिकारी भी केवल जांच करने की बात कर रहे हैं और कोई सीधा जवाब नहीं दे रहे हैं।

सकलडीहा बीडीओ केके सिंह ने भी मौके पर जाकर जांच करने की बात कही जबकि मुख्य विकास अधिकारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। सरकार ऑनलाइन मास्टर रोल भरने व जिम्मेदार अधिकारियों को लगातार मौका निरीक्षण का निर्देश दिया है उसके बावजूद भी मनरेगा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आरटीआई कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि इस तरह का खेल पूरे जिले में चल रहा है। अगर निष्पक्ष जांच की जाए तो करोड़ों रुपए का मामला प्रकाश में आएगा।

Tags:    

Similar News