Chandauli News: द गुरुकुलम स्कूल में गुरु शिष्य की मर्यादा को शिक्षक ने किया तार तार,दर्ज हुआ मुकदमा

Chandauli News:चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित गुरुकुलम विद्यालय में म्यूजिक टीचर पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ अलीनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Update:2025-11-10 21:17 IST

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में गुरूकुलम विद्यालय विद्यालय में एक शिक्षक का छात्र के साथ मर्यादाओं को तार तार करने वाला मामला सामने आया है विद्यालय की नाबालिग छात्रा ने अपने क्लास के म्यूजिक टीचर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित छात्रा के स्वाजनो के साथ सोमवार को अलीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपित शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद कैलेंडर क्षेत्र के गुरुकुलम विद्यालय में एक गुरु और शिष्य की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है जिसमें पीड़ित छात्रा ने बताया कि म्यूजिक टीचर धीरज ने उनके साथ क्लास के दौरान छेड़छाड़ कर रहा था।तभी विद्यालय की अन्य छात्राओं ने उसे देख लिया। जिसके बाद पीड़िता एवं अन्य छात्रों ने विद्यालय की महिला शिक्षक से मामले की शिकायत की।जिसके बाद महिला शिक्षक ने प्रधानाचार्य से शिकायत करने को कहा परन्तु प्रधानाचार्य ने शिक्षिका एवं छात्राओं को दबाव देते हुए वहीं समझा बुझा कर मामला खत्म कर दिया।

पीड़ित छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। सोमवार की शाम स्वजन अलीनगर थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।इस मामले में जहां अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया परिजनों की तहरीर पर छेड़छाड़ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वही विद्यालय के डायरेक्टर सुभाष तुलसियान ने बताया कि विद्यालय के हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और नौकरी से भी निकाल दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News