Chandauli: मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को ग्रामीणों ने सिखाया सबक

Chandauli: जनपद के बलुआ थाना की रहने वाली एक 9 वर्षीय बालिका कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी समय मनोज कुमार नामक एक युवक की गंदी नियत उसके ऊपर पड़ गई।

Report :  Ashvini Mishra
Update:2024-09-26 14:12 IST

मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पीटा (न्यूजट्रैक)  

Chandauli News: जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करते समय ग्रामीणो ने पकड़ कर पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक के परिजनों के संग चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चंदौली जनपद के बलुआ थाना की रहने वाली एक 9 वर्षीय बालिका कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी समय मनोज कुमार नामक एक युवक की गंदी नियत उसके ऊपर पड़ गई। उसको बुलाकर बहला फुसला कर टॉफी, बिस्कुट दिलाने के नाम पर गांव के एक सुनसान स्थान पर ले गया। यह सब खेल एक बालक देख रहा था। युवक जब बच्ची को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा,तो बच्ची के चिल्लाने पर बालक ने दौड़कर सारी बातें लड़की के घरवालों को बतायी। घर वाले दस-बारह की संख्या में मौके पर पहुँच गये। वहां उसकी हरकत देख ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।

पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक के परिजनों संग चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आयी। युवक के पिता द्वारा पुलिस के निगरानी में इलाज करा रहे है। आरोपी के खिलाफ बलुआ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही में जुट गई है। आरोपी की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है। इस संदर्भ में बलुआ थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति के नाबालिग बालिका के संग दुष्कर्म करने के प्रयास के दौरान ग्रामीणों पकड़ कर पिटाई कर दिया। आरोपी का उपचार उसके पिता के देख रेख में कराया जा रहा है। निगरानी के लिए पुलिस लगी है, मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News