Chandauli News: चंदौली में भी मची चीख पुकार, जंगली जानवर के हमले से आधा दर्जन हुए घायल
Chandauli News: चंदौली जनपद के चकिया क्षेत्र के दाउदपुर ढकवा गांव में गुरुवार की तड़के लकड़बग्घे ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया।;
चंदौली में जंगली जानवर लकड़बग्घे ने किया आधा दर्जन लोगों पर हमला, हुए घायल: Photo- Newstrack
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस समय भेड़िया के आतंक के बाद चंदौली जनपद के चकिया क्षेत्र के दाउदपुर ढकवा गांव में गुरुवार को सुबह जंगली जानवर के हमले से आधा दर्जन लोग घायल हो गए, सभी घायलों का उपचार संयुक्त चिकित्सालय में किया जा रहा है। वन विभाग की टीम भी मौके पर जांच में जुट गई है। लकड़बग्घे की आशंका जताई जा रही है।
लकड़बग्घे ने किया आधा दर्जन लोगों को घायल
चंदौली जनपद के चकिया क्षेत्र के दाउदपुर ढकवा गांव में गुरुवार की तड़के लकड़बग्घे ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। जब सुबह लोग अपना काम-काज कर रहे थे तभी लकड़बघ्घा ने हमला कर दिया। हमले के बाद लोगों की चीख पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचे तब तक जंगली जानवर लोगों को घायल करके फरार हो चुका था। घायल सभी लोगों का उपचार संयुक्त चिकित्सालय चकिया में चल रहा है।
घायलों ने बताया कि हम लोग सुबह कुछ करने को सोच रहे थे तभी अचानक एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इतना खूंखार जानवर था कि मारकर हटाने के बाद भी वह हमला करता जा रहा था, जब लोगों की भीड़ देखा तब वह निकल कर भाग गया।
प्रदेश के अन्य जिलों में जैसे जंगली जानवर का दहशत व्याप्त है उसी तरह चंदौली जनपद में भी आज के हमले से जंगली क्षेत्र के लोगों में भी खतरे को लेकर डर व्याप्त हो गया है। जंगली क्षेत्र के आस-पास गरीबों की बस्ती है उनके झोपड़ी में दरवाजा आदि भी नही है, जिससे जंगली जानवरों का आतंक का कोप झेलना पड़ता है।
लकड़बग्घा होने की आशंका
सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। वन विभाग के दरोगा ने बताया कि कौन जंगली जानवर है इसकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन लोगों के बताने के अनुसार लकड़बघ्घा का अंदेशा जताया जा रहा है।