Chitrakoot: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम बनेगा मानिकपुर ब्लॉक का प्रवेश द्वार

Chitrakoot: मानिकपुर ब्लॉक का प्रवेश द्वार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामशरण शुक्ला के नाम बनाया जा रहा है।

Update: 2022-08-15 16:14 GMT

मानिकपुर ब्लॉक के प्रवेश द्वार का भूमि पूजन

Chitrakoot: मुख्यालय कर्वी से मानिकपुर को जाने वाले मार्ग में शीतलपुर व एचवारा के बीच मानिकपुर ब्लॉक (Manikpur Block) का प्रवेश द्वार बनेगा, जिसका भूमि पूजन मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी (Manikpur MLA Avinash Chandra Dwivedi), ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा (Block Chief Arvind Mishra), त्यागी इंटर कॉलेज के प्रबंधक वरिष्ठ अधिवक्ता बुआराम शुक्ला ने किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामशरण शुक्ला के नाम बनाया जा रहा प्रवेश द्वार: प्रधान

ग्राम प्रधान सुनील शुक्ला (Village Pradhan Sunil Shukla) ने बताया कि यह प्रवेश द्वार अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामशरण शुक्ला (Freedom Fighter Late Ramsharan Shukla) के नाम बनाया जा रहा है। जिसका नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मानिकपुर ब्लाक प्रवेश द्वार दिया गया है।

खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह (Block Development Officer Dhananjay Singh) ने बताया कि प्रवेश द्वार आकर्षक व मानक के अनुरूप बनाया जाएगा। प्रवेश द्वार के दोनों तरफ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामशरण शुक्ला (Freedom Fighter Late Ramsharan Shukla) के स्वतंत्रता संग्राम में किए गए कार्यो को भी अंकित किया जाएगा।

इस मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री भाजपा तीरथ तिवारी, मंडल अध्यक्ष आशीष पांडेय, सोहनलाल तिवारी, संगम तिवारी, रामकिंकर गौतम, राजा सिंह, लोटन सिंह, वीर सिंह, शंकर सिंह, गोपाल कृष्ण शुक्ला, आदित्य उपाध्याय, जयशंकर द्विवेदी, भोला प्रसाद शुक्ला, दयाशंकर पांडेय, रमेश गुर्जर, पूर्व प्रधान त्रिवेणी प्रसाद, पूर्व प्रधान नंदकिशोर तिवारी, पूर्व प्रधान अवधेश शुक्ला, नील शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News