Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सीएम ने दी बधाई, बोले-भारत के सामर्थ्य और शक्ति का जोरदार प्रदर्शन

Chandrayaan 3 Landing: उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन ने इसरो के वैज्ञानिको ने वह कर दिखाया जो अबतक किसी ने नहीं किया था,चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव मे जो दुनिया के लिए असंभव था,उसपर उतरकर एक असंभव कार्य करके दिखाया है।

Update: 2023-08-23 13:44 GMT

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान -3 के सफलतम लैंडिंग नए भारत के सामर्थ्य और शक्ति का जोरदार प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन ने इसरो के वैज्ञानिको ने वह कर दिखाया जो अबतक किसी ने नहीं किया था,चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव मे जो दुनिया के लिए असंभव था,उसपर उतरकर एक असंभव कार्य करके दिखाया है।
आज की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिको को हृदय से बधाई,देश प्रदेश वासियो को हृदय से शुभकामनाएं, जयहिंद....

उन्होंने कहा कि, "अंतरिक्ष अनुसंधान में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर 'नए आत्मनिर्भर भारत' के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान 'चंद्रयान-3' की स्वर्णिम सफलता पर हमें गर्व है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजनरी नेतृत्व में अर्जित इस उपलब्धि हेतु @isro की टीम का हार्दिक अभिनंदन!" उन्होंने इस सफता का श्रेय समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और 'नए आत्मनिर्भर भारत' की सामर्थ्य को समर्पित है।

अंतरिक्ष अनुसंधान में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर 'नए आत्मनिर्भर भारत' के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान 'चंद्रयान-3' की स्वर्णिम सफलता पर हमें गर्व है।


आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजनरी नेतृत्व में अर्जित इस उपलब्धि हेतु @isro की टीम का हार्दिक अभिनंदन!

सभी को बधाई!

जय हिंद!?? pic.twitter.com/sfe2iY8ahR

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 23, 2023

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर बधाई देते हुए कहा कि, "चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखकर असीम गौरव व उत्साह की अनुभूति हुई। आज समस्त देशवासियों ने चंद्रयान3 के सॉफ्ट लैंडिंग को राष्ट्रीय पर्व की भांति गर्व एवं उत्साह के साथ मनाया। आज वैज्ञानिकों ने देशवासियों के हर घर से चंद्रमा पर तिरंगे की भावना को साकार किया।"

Tags:    

Similar News