CM Yogi Adityanth: बागपत पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीमद्भागवत कथा का किया शुभारंभ

CM Yogi Adityanth: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए बागपत पहुंच गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किय

Written By :  Shishumanjali kharwar
Update: 2023-10-26 07:48 GMT

बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीमद्भागवत कथा का किया शुभारंभ (सोशल मीडिया)

Baghpat News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए बागपत पहुंच गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 दिन के भीतर यह तीसरा दौरा है। मुख्यमंत्री बागपत में धर्म और विकास के मेल से यहां के जनमानस को साधने का प्रयास करेंगे।

बागपत पहुंचने के बाद सर्वप्रथम मुख्यमंत्री भगवानपुर नांगल गांव में श्री शिव गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और घन्टा बजाकर लोकार्पण किया। उसके बाद उन्होंने बाबा लच्छीनाथ और बाबा छोटेनाथ की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में नव दुर्गा मंदिर में परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री ने रूद्राक्ष का पौधे का रोपण कर सत्संग भवन का लोकार्पण किया।

बागपत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री का साधु संतों ने भव्य अभिनन्दन किया। सत्संग भवन में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ौत के जनता वैदिक कालेज में आयोजित जनसभा स्थल पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News