सहारनपुर पहुंचे CM योगी, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने लगाए ''मुख्यमंत्री गो बैक'' के नारे

CM योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आने से पहले भीम आर्मी ने काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रखी थी।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Ashiki
Update: 2021-05-17 10:38 GMT

भीम आर्मी के कार्यकर्ता (Photo-Social Media)

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर के बाद सहारनपुर पहुंच गए हैं। CM योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आने से पहले भीम आर्मी ने काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रखी थी। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने 'मुख्यमंत्री गो बैक' के नारे भी लगाए, जिसके बाद पुलिस ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया।

वहीं भीम आर्मी के राष्ट्रीय सचिव कमल वालिया ने बताया कि भीम आर्मी के सदस्यों को पुलिस द्वारा नजरबंद किया गया है, लेकिन हम रुकेंगे नहीं, हमारे कुछ कार्यकर्ता किसी भी तरह मुख्यमंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विरोध प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय सचिव कमल वालिया ने बताया कि आज हम लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाकर अपना विरोध विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। हम लोगों को यहां पर नजर बंद कर दिया गया है, लेकिन हमारा कोई ना कोई सदस्य आज मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने काम जरूर करेगा।


कमल वालिया ने कहा कि आज देश में आपातकालीन जैसी स्थिति है। ना तो देश के गरीब के पास खाने को रोटी है ना रोजगार है। इसके साथ ही बीमार गरीब जनता के पास पर्याप्त स्वास्थ्य उपचार की सेवाएं भी नहीं है। सरकार किसी भी तरह जनता के हित में नहीं है।


वालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि इन लोगों से न तो प्रदेश में सरकार चल रही है ने केंद्र में सरकार चल रही है। आज हम लोगों को विरोध प्रदर्शन करने से पहले ही नजरबंद कर दिया गया है। हम लोगों ने अपने हाथों पर काले रिबन बांधकर यहीं पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह भी प्रदेश सरकार का डर है जो हमें यहां पर इस तरह से नजर बंद कर दिया है।

Tags:    

Similar News