बलात्कारी को मारी गोली: दबंगों ने रास्ते में घेर कर किया ये हाल

बलात्कार के आरोपी को दबगों ने रास्ते में घेरकर गोली मार दी। गोली घायल के पेट में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Update: 2020-02-22 06:16 GMT

शाहजहांपुर: बलात्कार के आरोपी को दबगों ने रास्ते में घेरकर गोली मार दी। गोली घायल के पेट में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना को अंजाम देने के आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वही डाक्टरों ने आरोप लगाया है कि घायल के साथ आये दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की है। जिसकी शिकायत वह एसपी से करेंगे।

ये भी पढ़ें:मौसम विभाग का अलर्ट: यहां बढ़ेगी ठंड, फिर से निकालनी पड़ेगी रजाई

घटना थाना अल्लाहगंज के मऊ शाहजहांपुर गांव की है

दरअसल घटना थाना अल्लाहगंज के मऊ शाहजहांपुर गांव की है। यहां के रहने वाले 22 साल के जीतू पुत्र सालिकराम फरूखाबाद किसी काम से गये थे। रात करीब 8 बजे जीतू अपने घर वापस लौट रहा था। तभी हाईवे पर बाईक सवार तीन लोगों ने उसको आकर घेर लिया। उसके बाद युवक के बाद जमकर मारपीट की। आरोप है कि बाईक सवार जलील ने उसको गोली मार दी। जिससे वह खून से लथपथ जमीन पर गिर गया। घटना को अंजाम देने के आरोपी मौके से फरार हो गए। वही स्थानीय लोगों की मदद से 108 नंबर एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां घायल का इलाज शुरू कर दिया है। वही घायल के साथ आये दरोगा पर डाक्टरों ने अभद्रता का भी आरोप लगाया है।

घायल को मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कर लिया गया था। तभी अस्पताल के कुछ कागजात पर साईन करना होता है। जब डाक्टरों ने दरोगा राजेश कुमार से दस्तखत करने के लिए कहा तो दरोगा ने साईन करने से इंकार करने लगे। हालांकि अमूमन ऐसा ही होता है। जब घायल को पुलिसकर्मी अस्पताल लाते है तब पुलिसकर्मी ही कागजातों पर साईन करते है।दरोगा राजेश कुमार आखिर साईन करने से क्यों कतरा रहे थे। इसी बीच डाक्टरों और दरोगा मे कहासुनी होने लगी। कहासुनी उस वक्त ज्यादा बढ़ गई। जब दरोगा ने अपने मोबाइल से डाक्टरों की वीडियो बनाना शुरू कर दिया। दरोगा द्वारा किये गए अभद्रता के मामले में डाक्टर एसटी से शिकायत की बात कर रहे हैं।

पुरानी रंजिश के चलते हुआ ये सब

22 वर्षिय जीतू की गांव के रहने वाले शख्स से पुरानी रंजिश चल रही थी। घायल बलात्कार का आरोपी है। वह 2018 में जेल गया था। 7 महिने 23 दिन की सजा काटकर वह जमानत पर बाहर था। घायल का कहना है कि जिस लड़की ने मेरे उपर रेप का आरोप लगाया था। वह लङकी आज भी उससे बात करती है। इसलिए उसके परिवार ने मेरे उपर गोली चलाई है।

ये भी पढ़ें:कोरोना का कहर अब जेलों में: कैदियों को भी नहीं बचा पा रहा चीन

वहीं इमर्जेंसी मेडिकल आफिसर वीके गंगवार का कहना है कि घायल हालत में युवक को सरकारी एंबुलेंस से दरोगा और सिपाही लेकर आए थे। लेकिन जब दरोगा से कागज पर दस्तखत करने के लाए कहा तो वह अभद्रता करने लगे। तभी वह मेडिकल स्टाफ का वीडियो भी बनाने लगे। डाक्टर का कहना है कि वह दरोगा की शिकायत एसपी से जरूर करेंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News