मौसम विभाग का अलर्ट: यहां बढ़ेगी ठंड, फिर से निकालनी पड़ेगी रजाई

अब एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। बसंत ऋतु के बाद ठंड मानों गायब ही हो गई है। लेकिन देश की राजधानी में हुई बारिश की वजह से एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Roshni Khan
Published on: 22 Feb 2020 5:54 AM GMT
मौसम विभाग का अलर्ट: यहां बढ़ेगी ठंड, फिर से निकालनी पड़ेगी रजाई
X

नई दिल्ली: अब एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। बसंत ऋतु के बाद ठंड मानों गायब ही हो गई है। लेकिन देश की राजधानी में हुई बारिश की वजह से एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने अंदाजा लगाया है कि देश में बहुत से राज्यों में बेमौसम बारिश हो सकती है। एक वेबसाइट के मुताबिक, 20 से 25 फरवरी तक रोजाना कहीं ना कहीं बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें:नाचेंगे ट्रंप-नचाएंगे कैलाश खेर! अगर हुआ ऐसा तो झूम उठेगा इंडिया

मौसम का यू-टर्न: हिमाचल में येलो अलर्ट, UP समेत इन राज्यों में बारिश की आशंका

इसके साथ ही पानीपत के साथ-साथ कई इलाकों में पश्चिम विक्षोभ का असर देखने को मिला। तेज हवा के साथ बारिश हुई, वहीं ओले भी गिरे। बारिश होने की वजह से ठंडक का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पानीपत में 2 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि समालखा में 5 MM बारिश दर्ज की गई। बहुत सी जगह गरज के साथ बूंदाबांदी हुई।

बृहस्पतिवार शाम होते-होते तेज हवा चलने लगी। उसके बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। शाम 5:15 बजे बूंदाबांदी हुई। 07 बजे फिर से बारिश शुरू हुई। वातवारण में 44 से 97 फीसद नमी रही। इसके बाद रात भर बारिश और तेज हवा का सिलसिला चलता रहा। सुबह कई जगह ओले भी गिरे। वहीं मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अभी दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

ये भी पढ़ें:भारत में अंतरराष्ट्रीय जजों और खिलाड़ियों का लगेगा मेला, पीएम मोदी करेंगे आगाज

मनाना-नारायणा में बारिश के साथ गिरे ओले

मनाना और नारायणा गांव में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। इससे सब्जी, चारा और गेहूं की फसल को मामूली नुकसान का अंदेशा है। कस्बे में भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बारिश हुई है, लेकिन ओले नहीं गिरे हैं। केवल कच्चे रास्ते गीले हुए हैं। लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई है। बदल की गर्जना और बारिश से बाजार में सन्नाटा छा गया। शहर और गांव के दुकानदार भी जल्द दुकानें बंद कर घर चले गए। नारायणा के किसान कृष्ण व विनोद, मनाना के किसान राजेंद्र राठी, आजाद, नवीन आदि ने बताया कि चंद मिनट ओले गिरे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story