Etah News: काली नदी में मगरमच्छ का आतंक, बकरी को पानी पिलाने गये किशोर पर हमला, मौत

Etah News: ग्रामीणों द्वारा चारो ओर से शोर मचाकर व ईट पत्थर मार कर व मुश्किल से किशोर को छुड़ा लिया गया। किन्तु उसकी तब तक मौत हो चुकी थी।

Report :  Sunil Mishra
Update: 2022-07-19 14:11 GMT

Crocodile killed youth in Etah (Image: Newstrack)

Etah News: जनपद के थाना बागवाला क्षेत्र के ग्राम ओनघाट पर आज दोपहर गांव के पास स्थित काली नदी में भेड बकरी को पानी पिलाने गये 15 वर्षीय किशोर पर नदी मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमले के चपेट में गांव ओनघाट निवासी सौरभ नामक किशोर आ गया। ग्रामीणों द्वारा चारो ओर से शोर मचाकर व ईट पत्थर मार कर व मुश्किल से किशोर को छुड़ा लिया गया। किन्तु उसकी तब तक मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर बागवाला कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार व केएल मीना भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि नदी में मगरमच्छ के होने व उसे पकडने की सूचना वन विभाग को दी गयी है। ग्रामीणों को सावधान रहने तथा कुछ होने पर पुलिस को सूचना देने को कहा गया है। साथ ही ओनघाट चौकी को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

क्षेत्राधिकारी नगर कालू सिंह ने बताया मगरमच्छ बच्चे की टांग पकड़ कर जैसे ही उसे पानी में ले गया तभी गांव वालों ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया। उसके मुंह में कई ईट लगी जिस कारण वह घबराकर उसे छोड़ कर भाग गया। जब तक उसे पानी से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी।

आपको बताते चलें की पूर्व में भी काली नदी में कई बार ग्रामीणों पर आक्रमण कर चुके हैं। एक साथ कई मगरमच्छों को भी कई बार देखा जा चुका है।

Tags:    

Similar News