Etah News: जमीनी विवाद में फायरिंग के बाद पुलिस ने पकडे तीन आरोपी , दो अवैध तमंचे और लाइसेंसी बंदूक के साथ
Etah News: पुलिस ने बीते दिन जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाओं में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।;
Etah News
Etah News: एटा जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बीते दिन जमीनी विवाद के बाद दोनों पक्षों में हुई फायरिंग व पत्थर बाजी लाठी डंडे चलने से दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए थे जिनमें एक गोली लगने और दूसरा पत्थर लगने से घायल हुआ था। पुलिस ने बीते दिन जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाओं में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे और एक लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई है।
घटना क्रम के अनुसार ग्राम घिलौआ में घटी घटना में पंजीकृत मु0अ0सं0 87/2025 धारा 115(2)/352/109/351(2)बीएनएस के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर अवैध तमंचों से फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर एक 12 बोर तमंचा और एक 315 बोर पौनिया बरामद की है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अजय पुत्र श्याम बिहारी (निवासी घिलौआ) व पंकज उर्फ पवन उर्फ टापू पुत्र सतेंद्र सिंह (निवासी घिलौआ)वहीं दूसरे पक्ष से पुलिस ने दर्ज किये मु0अ0सं0 88/2025 धारा 190/191(2)/191(3)/333/115(2)/352/109 बीएनएस के तहत हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला भी जमीनी विवाद से जुड़ा है, जिसमें आरोपी ने बीते दिन जमीनी विवाद में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी।जिसमें नामजद आरोपी मनोज कुमार पुत्र अशोक कुमार (निवासी घिलौआ)को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है पुलिस ने अभियुक्त से एक 12 बोर की लाइसेंसी एसबीबीएल बंदूक बरामदकी है।
घटना के सम्बंध में थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक आर.के. सिंह ने बताया,जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग की दोनों घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से अवैध तमंचे और लाइसेंसी बंदूक बरामद हुई है। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।"गिरफ्तारी करने वालों में उपनिरीक्षक चरन सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल रोहित कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।