Etawah News: कैंसर पीड़ित कैदी की जिला जेल में हुई मौत, पास्को एक्ट की काट रहा था सजा

Etawah News: 55 साल के कैदी की मौत हो गई। बताया गया की कैदी पास्को एक्ट की सजा काट रहा था। कैंसर से भी पीड़ित था जिसे अस्पताल में इलाज चल रहा था।;

Report :  Ashraf Ansari
Update:2025-03-07 20:43 IST

 Etawah News

Etawah News: इटावा जिला कारागार में 55 साल के कैदी की मौत हो गई। बताया गया की कैदी पास्को एक्ट की सजा काट रहा था। कैंसर से भी पीड़ित था जिसे अस्पताल में इलाज चल रहा था।पास्को एक्ट में जेल में किया गया था बंदऔरैया जिले के दिबियापुर इलाके के रहने वाले 55 वर्षीय विनोद को पास्को एक्ट के मामले में इटावा जिला कारागार में लाया गया था। बताया गया कि इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई और आरोपी विनोद को 5 साल की सजा मिली थी और ₹25000 का जुर्माना लगाया गया था।

जुर्माना न चुकाये जाने पर ढाई साल की अतिरिक्त और सजा सुनाई गई थी जब से कैदी अपनी सजा को कारागार में काट रहा था। बताया गया कि कैदी को अचानक से कैंसर हुआ और उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे सरकारी अस्पताल में दिखाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

जिलाध्यक्ष कारागार में कैदी ने ली आखिरी सांस

कैदी विनोद के बारे में बताया गया कि विनोद को मुंह में अल्सर की शिकायत हुई। जिसके बाद जिला अस्पताल में 9 मई 2024 को ले जाएगा। जिसके बाद 27 मई सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में विनोद की जांच हुई तो पता चला कि उसको कैंसर है। जिसके बाद उसको 10 जून केजीएमयू लखनऊ में ले जाया गया। जहां उसका बीच-बीच में इलाज चलता रहा। शुक्रवार को अचानक से जिला जेल में बंद विनोद में किसी भी तरीके की हलचल नहीं हुई तो तुरंत जेल स्टाफ के लोगों ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जिला जेल की तरफ से विनोद की मौत के मामले में उसके परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया।

Tags:    

Similar News