Amethi News: मोदी का पुतला फूंक कर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Amethi News: राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी मुर्दा बाद राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सड़क पर आ गए। कांग्रेस कार्यकताओं ने मोदी का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

Update:2023-03-25 02:45 IST
File Photo of Congress protesters (Pic: Newstrack)

Amethi News: अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद कांग्रेसियों में उबाल दिखाई पड़ा। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी मुर्दा बाद राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सड़क पर आ गए। कांग्रेस कार्यकताओं ने मोदी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इसकी भनक लगते ही कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में प्रशाशन ने भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया।

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने की खबर आते ही गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन शुरू हो गया।कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी तेरी तानशाही नही चलेगी नही चलेगी के नारे के साथ प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतर गए।प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकताओं में राहुल गांधी के पक्ष में नारे लगा रहे थे।

कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा की राहुल गांधी जो हमारे नेता हैं। चार हजार किलोमीटर पैदल यात्रा किए।उन्हे अपार जनसमर्थन मिला। देश के लुटेरे अंबानी अदानी को लेकर जब राहुल गांधी से सवाल पूछते हैं तब इनके पास कोई जवाब नहीं था। न्यायपालिका और संसद में छल करके उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त करवाया। यह आवाज यहां से नहीं बंद होगी।

यह आवाज सड़क से लेकर संसद तक गूंजेगा। अमेठी में जो पुलिस की दमनकारी नीतियां हैं। अब इससे कांग्रेसी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अब अपने घर में मोदी का पुतला फूंकेगा। हम लोगों को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। लेकिन सरकार की दमनकारी नीतियों को लेकर हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।उन्होंने आगे कहा की पहले कांग्रेस लड़ी है गौरो से अब लड़ेगी चोरों से।

Tags:    

Similar News