Raebareli News: पूर्व डीजीपी बृजलाल ने अन्सारी बंधुओ की सज़ा का किया स्वागत बोले-" इस फैसले का सबको सपोर्ट करना चाहिए"

Raebareli News: मुख्तार अंसारी के कोर्ट के फैसले पर बृजलाल ने कहा कि मुख्तार इस कोर्ट के फैसले पर सब को सपोर्ट करना चाहिए इन लोगों ने दर्जनों हत्याएं की हैं। यह लोग गवाह तोड़ देते थे। हत्या कर देते थे। मार देते थे कोई सजा नहीं होती थी। और इनके पास जो राजनैतिक सपोर्ट था।

Update:2023-04-30 04:26 IST

Raebareli News: पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद बृजलाल ने मुख्तार अंसारी और अफ़ज़ाल अंसारी की सजा का स्वागत किया है उन्होंने कहा कि इस सजा से अपराधियो को एक संदेश जाएगा। मन की बात की बात कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को 3 अक्टूबर 2014 को शुरू किया था उन्होंने मन की बात कार्यक्रम से पूरे देश को मोटिवेट किया और प्रधानमंत्री से पूरे देश के लोग जुड़े और इससे फायदा क्या हुआ कि उन्होंने स्वच्छ्ता पर जोर दिया और सब को फायदा हुआ। उन्होंने पर्यटन पर जोर दिया। उन्होंने हमारे देश में क्या-क्या चीजें बनती हैं उस पर जोर दिया। हमारे नायक कौन हैं और उन्होंने देखा कि हमारे देश में तो इतने खिलौने बनते हैं हम चाइना से खरीदते हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे जब नरेंद्र मोदी लोगों से बात करते थे। उस हालात में नरेंद्र मोदी ने इसका इस्तेमाल किया। लॉकडाउन पर लोगों को समझाया। हालांकि तमाम पार्टियां नरेंद्र मोदी का विरोध करती रही लेकिन देश के विकास में मन की बात का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि मैं रायबरेली आया हूं शिवगढ़ में रहूंगा। मन की बात कार्यक्रम को एक उत्सव के तौर पर मनाया जाएगा और यह एक रिकॉर्ड रहेगा।

मुख्तार अंसारी के कोर्ट के फैसले पर बृजलाल ने कहा कि मुख्तार इस कोर्ट के फैसले पर सब को सपोर्ट करना चाहिए इन लोगों ने दर्जनों हत्याएं की हैं। यह लोग गवाह तोड़ देते थे। हत्या कर देते थे। मार देते थे कोई सजा नहीं होती थी। और इनके पास जो राजनैतिक सपोर्ट था। जो माननीय बनने का जो रक्षा कवच बीएसपी और समाजवादी पार्टी ने दे रखा था। उन्हें लगता था कि उनके ऊपर कोई कानून नहीं है। आज जब अफजल को सजा हुई है। इनकी संसदीय सीट चली जाएगी। एक पूर्व पुलिस अधिकारी के तौर पर मैं मुख्तार से ज्यादा अफ़ज़ल अंसारी को मानता हूं कि इस गैंग का मास्टरमाइंड जो था वह अफजल अंसारी था, जो माननीय के कवच के रूप में अपने आप को ढके रहा है वह विद्यायक हुआ कम्युनिस्ट पार्टी से वहीं से मुख्तार अंसारी की आपराधिक गतिविधियां शुरू हुई।

इसमें 2 जनवरी 1986 में गुड़गांव गांव के डॉक्टर की हत्या की थी। डबल मर्डर किया था। फिर 17 जुलाई 1986 में सत्येंद्र राय 25 साल का एक लड़का था जो विधायक बन गए थे उनके भाई उसका विरोध करते थे। उसको दिन दहाड़े मार दिया। उसके बाद राजेश राय रमेश राय, अवधेश राय,टुनटुन राय, नंदकिशोर रुंगटा कृष्णानंद राय... इन्होंने गदर मचा दिया दर्जनों हत्या की। उन्होंने कहा कि योगी राज में यह पंजाब चले गए थे कांग्रेस ने इनको पनाह दिया था।

योगी जी को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा और 27 महीना यह गुजरात के रोपड़ जेल में मौज कर पा रहा था।
मुख्तार यहां उत्तर प्रदेश आया और आज जब आया उसे चौथी सजा मुख्तार को हुई है और इन लोगो की उनकी सांसदी चली जाएगी और आज का जो फैसला है। इसका बड़ा दूरगामी और सुखद परिणाम होगा ।

Tags:    

Similar News