फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट, 22 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Update: 2016-07-21 19:12 GMT

कानपुरः सीएम अखिलेश यादव के बार-बार कहने के बावजूद यूपी की पुलिस कानून और व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है। इसका ताजा उदाहरण गुरुवार को कानपुर में देखा गया। यहां श्रीराम फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से बदमाशों ने 22 लाख से ज्यादा रकम लूट ली और फरार हो गए। इस दौरान कंपनी का एक कर्मचारी घायल हो गया।

कैसे हुई लूट?

-चकेरी इलाके के श्यामनगर में फाइनेंस कंपनी का दफ्तर है।

-कंपनी के कर्मचारी चमन सिंह और ब्रजेश श्रीवास्तव 20 लाख 19 हजार रुपए लेकर बैंक जा रहे थे।

-कंपनी से निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को धक्का देकर गिरा दिया और रुपए लेकर भाग गए।

-लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आईजी और एसएसपी समेत सभी अफसर मौके पर पहुंचे।

क्या कहती है पुलिस?

-आईजी जोन जकी अहमद के मुताबिक पहले कर्मचारी रकम जमा करने कार से जाते थे।

-गुरुवार को दोनों कर्मचारी बाइक से रकम लेकर जा रहे थे।

-आईजी के मुताबिक जल्दी ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News