सीएम आवास के पास पूर्व जस्टिस की कार पर चली गोली, पुलिस खाली हाथ

Update: 2016-05-28 00:53 GMT

लखनऊः राजधानी में सीएम के आवास से कुछ ही दूर इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस और मानवाधिकार आयोग के सदस्य यूके धवन की कार पर गोली चलाई गई। गोली कार के अगले शीशे पर लगी। इस वारदात में कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बचे। गोली किसने चलाई, इसका पता नहीं चला है।

पता नहीं चला, गोली कहां से चली

-घटना मार्टिनपुरवा के पास की बताई जा रही है।

-जस्टिस धवन पत्नी के साथ एयरपोर्ट जा रहे थे।

-उसी दौरान गोली कार के शीशे पर लगी।

-गनर दानवीर सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

क्या कह रही है पुलिस?

-डीआईजी आरकेएस राठौर अन्य अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे।

-पुलिस मान रही है कि किसी चलती कार से गोली चलाई गई।

-इस मामले की पुलिस गहन छानबीन कर रही है।

Tags:    

Similar News