Firozabad: ठंड से बेसहारा की हुई मौत, नगर में नहीं है अलाव की व्यवस्था, रैन बसेरे बने शो पीस

Firozabad: जिले के नगर शिकोहाबाद में बिगड़े मौसम के चलते पारा 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, आज सुबह एक बेसहारा गरीब भिखारी की ठंड लगने से मौत हो गई।

Report :  Brajesh Rathore
Update:2023-01-05 17:39 IST

ठंड से बेसहारा की हुई मौत

Firozabad: जिले के नगर शिकोहाबाद में बिगड़े मौसम के चलते पारा 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिसके चलते खुले आसमान के नीचे सोने वाले बेसहारा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह एक बेसहारा गरीब भिखारी की ठंड लगने से मौत हो गई। जानकारी होने पर तहसीलदार हर्षवर्धन और एसएचओ हरवेंद्र कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गये और शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

4 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया पारा

विगत चार दिनों से हाड़ कपां देने वाली सर्दी पड़ रही है। पारा 4 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। जिसके चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोहरे के चलते एक्सप्रेस वे और हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गये हैं। बुजुर्ग और बच्चे घरों से नहीं निकल रहे हैं। रात के समय शीत लहर चलने से गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों के लिए काल की रात हो रही हैं।

भीषण ठंड के चलते गरीब बिखारी की मौत

भीषण ठंड के चलते बृहस्पतिवार सुबह एक गरीब बिखारी की मौत हो गई। सुबह जब नारायण तिराहा के समीप विपिन कलेक्शन के सामने बिखारी को मृत अवस्था में देखा तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर तहसीलदार हर्षवर्धन, लेखपाल चंद्रभान सिंह और प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।तहसीलदार हर्षवर्धन सिंह ने कैमरे पर बयान देने से इनकार कर दिया

नगर में अलाव का अभाव

इस साल नगर में अलाव का अभाव है। कहीं अलाव जलता हुआ नहीं दिखाई देता है। जिसके कारण गरीब, असहाय और मजदूरों को शीत लहर और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से बचाव को भारी कमी महसूस हो रही है। नगर में रैन बसेरा भी खाली पड़े दिखाई देते हैं। इनमें या तो कोई मजदूर, गरीब और बेसहारा पहुंचता नहीं है, या उन्हें घुसने नहीं दिया जाता है।

रैन बसेरे में दिखाई नहीं देता बेसहारा

नगर पालिका में बने रैन बसेरे में कभी कोई भी गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद दिखाई नहीं देता है। यही हाल रोडवेज बस स्टैंड और लेबर कॉलोनी में बनाए गये रैन बसेरों का है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा मात्र 6 स्थान और नगर पालिका द्वारा तीन स्थानों पर अलाव जलवाये जाने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही समाजसेवी भी अलाव जलवा कर फोटो खिंचा रहे हैं। लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल रही है। एटा चौराहा, मैनपुरी चौराहा, एटा तिराहा और अन्य स्थानों पर अलाव जलवाने के लोकर समाजसेवी, तहसील प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन दावा कर रहा है, लेकिन उक्त स्थानों पर अलाव मात्र एक ही जल रहा है।

रैन बसेरा में तीन जगह अलाव जलाए जा रहे: अलाव प्रभारी

नगरपालिका के अलाव प्रभारी दिनेश यादव ने कहा कि रैन बसेरा में तीन जगह अलाव जलाए जा रहे। शेष जगह पैसे के अभाव में अलाव नहीं जल पा रहे। नगरपालिका की आर्थिक स्थिति खराब है।

Tags:    

Similar News