Firozabad News: अपर आयुक्त डॉ कंचन शरण ने किया तहसील और पालिका का निरीक्षण, दिए निर्देश

Firozabad News: अपर आयुक्त ने पुराने केसों के पैंडिंग पर नाराजगी जाहिर करते हुए उप जिलाधिकारी विकल्प को पुराने कोर्ट केसों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये।

Report :  Brajesh Rathore
Update: 2024-08-30 13:58 GMT

अपर आयुक्त डॉ कंचन शरण ने किया तहसील और पालिका का निरीक्षण, दिए निर्देश: Photo- Newstrack

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के जनपद फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद अपर आयुक्त ने तहसील पहुंचकर एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण करने के साथ ही तहसील परिसर में कई विभागों को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई कमियां मिलीं, जिन्हें शीघ्र सुधार के निर्देश एसडीएम को दिये। अपर आयुक्त ने एसडीएम से कहा कि पेंडिंग कोर्ट केसों के निस्तारण में शीघ्रता लाई जाए। इसके बाद उन्होंने पालिका का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ईओ को सख्त निर्देश दिये।

पुराने कोर्ट केसों का जल्द निस्तारण का निर्देश

अपर आयुक्त आगरा मंडल आगरा डॉ. कंचन सरण शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब तहसील पहुंची। यहां वह लगभग ढाई घंटे रुकीं। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कोर्ट में पेंडिंग केसों के बारे में जानकारी की। पुराने केसों के पैंडिंग पर नाराजगी जाहिर करते हुए उप जिलाधिकारी विकल्प को पुराने कोर्ट केसों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। इसके बाद अपर आयुक्त ने भू अभिलेखागार, भू-लेख अभिलेखागार के अलावा अन्य पटलों का भी निरीक्षण किया।


भू अभिलेखागार में शीलन मिलने पर उन्होंने एसडीएम से शीघ्र सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभिलेखागार में एडजस्ट फेन, टाइट लगवाए जाएं, जिससे रिकार्ड सुरक्षित रहें। इस दौरान उन्होंने अभिलेखागार में लगे फायर एक्सटिंगुसिंह का सत्यापन वर्ष 2018 में हुआ था। तब से उसका सत्यापन नहीं कराया गया है। इस पर उन्होंने एसडीएम से कहा कि वे फायर विभाग से संपर्क कर फायर इंस्टूमेंट का सत्यापन करायें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी के अलावा तहसीलदार व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर पालिका का भी किया गया निरीक्षण

इसके बाद दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर अपर आयुक्त नगर पालिका पहुंची। यहां पर उन्होंने पालिका के अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिहं को सुधार के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम, ईओ सुरेंद्र प्रताप, कार्यालय अधीक्षक ह्रदयराम यादव, सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह, दिनेश यादव के अलावा नानक चंद्र कश्यप व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इस संबंध में फायर ब्रिगेड प्रभारी ब्रजेश सविता ने बताया कि वर्ष 2023 में तहसील परिसर का निरीक्षण किया था। इस दौरान नाजिर को पुराने फायर सिलिंडर के तारीख बदलने के लिए कहा था। लेकिन तहसील कर्मचारियों की लापरवाही की बजह से सिलिंडरों पर पुरानी तारीख दर्ज है।

Tags:    

Similar News