Firozabad News: दलित बालिका के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने अज्ञात में दर्ज कराया मुकदमा

Firozabad News : शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला में अपनी ननिहाल में रहने वाली एक आठ वर्षीय दलित बालिका के साथ शुक्रवार दोपहर में गृह प्रवेश के दौरान कन्या भोज से लौटते समय दुष्कर्म किया गया।

Report :  Brajesh Rathore
Update:2024-10-05 16:40 IST

Firozabad News ( Source- NewsTrack)

Firozabad News: फ़िरोज़ाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला में अपनी ननिहाल में रहने वाली एक आठ वर्षीय दलित बालिका के साथ शुक्रवार दोपहर में गृह प्रवेश के दौरान कन्या भोज से लौटते समय दुष्कर्म किया गया। युवक बालिका को चॉकलेट के लालच में घर के सामने खड़ी झाड़ियों में ले गया। यहां अज्ञात आरोपित ने बालिका के साथ मारपीट की और उसे डराया धमकाया। जिसके बाद उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और फिर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला शुक्रवार दोपहर एक से तीन बजे के बीच का है। थाना क्षेत्र के मुहल्ला निवासी एक घर का शुक्रवार को गृह प्रवेश हुआ था। जिसको लेकर गृह स्वामी ने कन्या भोज कराया था। बालिका भी उसमें शामिल होने गई थी। इसके साथ गांव में नवरात्रि के चलते गांव के ही मंदिर पर नेजा चढ़ाने के साथ शाम को भंडारा भी था। गांव के सभी बच्चे और बड़े भंडारे और नेजा में व्यस्त थे। पीड़ित बालिका भी सुबह से नेजा में इधर-उधर घूम रही थी। स्वजनों का आरोप है कि दोपहर एक से तीन के बीच में बालिका गायब रही।

चार बजे के करीब बालिका घर पर पहुंची तो डरी सहमी हुई थी। सभी लोग भंडारे और नेजा में व्यस्त थे, इसलिए किसी का ध्यान नहीं गया। जब रात आठ बजे बालिका को ब्लीडिंग हुई और दर्द सहन नहीं हुआ तो उसने अपनी नानी को घटना के बारे में सहमते हुए बताया। बालिका के कपड़े में खून को देख कर स्वजन भी भयभीत हो गए। वह लोग तत्काल बालिका को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। रात साढ़े 11 बजे के करीब जब वह पहुंचे तो अस्पताल में कोई महिला चिकित्सक नहीं थी। जिसके कारण उसका उपचार नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर अस्पताल में बालिका के उपचार ना करने की जानकारी दी।

इस संबंध में बालिका की नानी ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे बालिका को लेकर हम लोग थाना पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जब एक बालिका के साथ दुष्कर्म की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, सीओ प्रवीन कुमार तिवारी, डिप्टी सीएमओ,भयभीत बालिका जब पीड़ा को सहन नहीं कर सकी तो उसने अपनी नानी को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन बालिका को लेकर रात साढ़े 11 बजे हॉस्पीटल पहुंचे तो वहां महिला चिकित्सक ना होने के कारण उसका उपचार नहीं किया।

इसके बाद परिजन बालिका को अपने घर ले गये। जब बालिका के प्राइवेट अंग से ब्लड निकलने लगा तो परिजनों ने शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब थाने ले गए और घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। बालिका के साथ घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी, एसपी ग्रामीण, सीओ, प्रभारी निरीक्षक के अलावा फौरेंसिक टीम और डिप्टी सीएमओ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बालिका को फिरोजाबाद मेडिकल के लिए भेजा गया है।

इस संबंध में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि एक बालिका के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जायेगा।

Tags:    

Similar News