Firozabad News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार पलटी, चार लोग गंभीर घायल
Firozabad News: नसीरपुर क्षेत्र में हादसा, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
Firozabad Accident
Firozabad News: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र अन्तगर्त माइल स्टोन 53 पर सोमवार शाम छह बजे के करीब कार का टायर फटने से हादसा हो गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार सवार चारो लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।कृष्णा बिहार थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर आलम नगर लखनऊ निवासी अमित कुमार पांडे (44) कार को चला रहे थे। वह अपने मामा ब्रजेश मिश्रा निवासी पंडित खेड़ा थाना कृष्णा नगर को हार्ट की समस्या थी।
उनको ब्लाकेज बताये गये थे। इस लिए उन्हें दिखाने मेदांता हास्पीटल लेकर गए थे। उनको दिखाने के बाद वह लखनऊ के लिए आ रहे थे। जब उनकी कार नसीरपुर थाना क्षेत्र अन्तगर्त माइल स्टोन 53 के समीप पहुंची, तभी अचानक कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार अमित कुमार के मामा का बेटा प्रथम मिश्रा (18) प्रथम के जीजा रवि (33) निवासी कृष्णा बिहार कालोनी एसजीपीजीआई रायबरेली रोड लखनऊ और रवि के ससुर राजेश मिश्रा निवासी चमरौली थाना अजगैन उन्नाव घायल हो गये।
हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए यूपीडा एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों लोगों को फिरोजाबाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि चारो गंभीर रूप से घायल हैं। इंस्पेक्टर नसीरपुर जसवीर सिंह ने बताया कि एक कार का टायर फटने से हादसा हुआ है। इसमें कार चालक सहित चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल भेजा गया है।